IPL 2026 पर छाया 'चोटों' का साया, एक-दो नहीं पूरे 7 खिलाड़ियों ने किया परेशान; लिस्ट में इंडियन क्रिकेटर भी शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कई टीमों पर इस वक्त चोटों का साया मंडरा रहा है। एक-दो खिलाड़ी नहीं बल्कि पूरे 7 टीमों के खिलाड़ियों ने फैंस को बड़ा झटका देकर रखा है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 20 Mar 2026, 03:28 PM
iconUpdated: 20 Mar 2026, 03:41 PM

IPL 2026: आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, लेकिन मैदान पर चौके-छक्कों की गूंज से पहले कई टीमों के खेमे में सन्नाटा पसरा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सीजन शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन कई टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी इस वक्त रिहैब में है।

28 मार्च से से शुरू हो रहे आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है लेकिन इन दोनों ही टीमों के स्टार गेंदबाज चोट की वजह से ये मुकाबला मिस करेंगे। सिर्फ इन्हीं दो टीमों में चोट से बुरा हाल नहीं है बल्कि 7 टीमों पर इस वक्त चोटों का साया मंडरा रहा है। इस लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है।

1- पैट कमिंस

सनराइजर्स हैदराबाद को बहुत बड़ा झटका, पैट कमिंस के रूप में लगा है। पैट कमिंस फिलहाल पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और इसी कारण ईशान किशन को आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच के लिए अंतरिम कप्तान नियुक्त किया है। ये फैसला इसलिए किया गया क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं। इसी चोट के कारण कमिंस पिछली एशेज सीरीज के ज्यादातर मैच और टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे।

Pat Cummins
Pat Cummins

2- नाथन एलिस

CSK के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं। वो CSK के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक थे लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी ने उन्हें एक्शन से दूर कर दिया है। एलिस की कमी चेन्नई को जरूर खलेगी।

3- सैम करन

राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड के जरिए सैम करन को अपने स्क्वाड में शामिल किया था। राजस्थान के पास तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी थी और सैम को उन्होंने इसी कारण टीम में जगह दी थी लेकिन IPL 2026 से पहले वो ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए। वो IPL से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं।

4- जोश हेजलवुड

आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। इस चोट की वजह से वह पूरी एशेज सीरीज और टी20 विश्व कप से बाहर रहे। उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। जब वह ठीक हुए, तब उनकी एड़ी में तकलीफ होने लगी। ऐसा माना जा रहा है कि 2026 में वह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती दो मैच नहीं खेल सकेंगे। उन्हें आरसीबी ने 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

5- मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया टीम ने आईपीएल 2026 में कई फ्रेंचाइजी और फैंस की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है। कमिंस-एलिस और हेजलवुड के बाद अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दिल्ली कैपिटल्स में खेलने वाले तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी आईपीएल के शुरुआती मुकाबले मिस कर सकते हैं।

6- (IPL 2026) हर्षित राणा

कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य हथियार हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण आईपीएल 2026 के बड़े हिस्से से बाहर हो सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक, राणा ने फरवरी में घुटने की सर्जरी कराई थी और वो फिलहाल रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर नजर रखे हुए है, लेकिन अभी तक उनकी वापसी की कोई तय तारीख सामने नहीं आई है।

Harshit Rana can miss IPL 2026
Harshit Rana can miss IPL 2026

7- लॉकी फर्ग्यूसन (IPL 2026)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन को पंजाब किंग्स ने खरीदा है, लेकिन नेशनल ड्यूटी के चलते वह कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि उनके भारत नहीं आने की वजह ये भी है कि वह हाल ही में पिता बने हैं और कुछ समय अपने परिवार के समय बिताना चाहते हैं।

Read More: IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई मुश्किलें, हेजलवुड-कमिंस और एलिस के बाद अब एक और गेंदबाज होगा बाहर!

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का कैसे करेगी राजस्थान रॉयल्स का इस्तेमाल? हेड कोच ने बताए टीम के प्लान

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से हो सकते हैं बाहर