IPL 2025: संजू सैमसन इस पूरे सीजन से होंगे बाहर? जानें क्या है चोट पर ताजा अपडेट

IPL 2025 का 42वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर उत्साहित फैंस को बता दें, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस मुकाबले में भाग नहीं लेंगे।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 24 Apr 2025, 01:36 PM
iconUpdated: 24 Apr 2025, 01:37 PM

IPL 2025 का 42वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर उत्साहित फैंस को बता दें, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस मुकाबले में भाग नहीं लेंगे। बल्कि उनकी जगह रियान पराग टीम की कप्तानी संभालते हुए नज़र आएंगे।

IPL 2025: दिल्ली के खिलाफ खेल रहे सैमसन को लगी चोट

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन को चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें खेल के बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा था। उस मैच के दौरान उन्होंने 31 रन बनाएं थे। बता दें, संजू सैमसन को साइड इंजरी यानी पेट के पास मांसपेशियों में चोट लगी है, जिसके कारण वह मैच में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। चोट के बाद वह लगातार दो मैचों (IPL 2025) का हिस्सा नहीं रहे हैं और आगे कब तक टीम से दूर रहेंगे कुछ कहा नहीं जा सकता है।

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: राहुल द्रविड़ ने संजू की चोट पर दी बड़ी अपडेट

आज बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन की चोट पर बात करते हुए कुछ जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि संजू को दिल्ली के खिलाफ हुए मुकाबले में चोट लगी थी। इस वजह से वह पिछले मैच और आज के मुकाबले में हिस्सा नहीं लिए हैं।

उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें यात्रा नहीं करवाने का फैसला लिया गया है, क्योंकि दो और फ्लाइट्स लेना उनके लिए सही नहीं होगा। इसलिए उन्हें फिजियो के साथ रखा गया है ताकि लगातार उनका देखभाल और इलाज हो सके। सभी लोग उनकी रिकवरी पर नज़र रखे हुए हैं।

जल्द से जल्द फिट करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं: द्रविड़

जब द्रविड़ से पूछा गया कि कब तक संजू सैमसन वापसी कर सकते हैं। इसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "मैं अभी नहीं कह सकता कि वह कब तक वापसी करेंगे, लेकिन हम उन्हें जल्द से जल्द फिट करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि राजस्थान का अगला मैच जल्दी जल्दी आने वाला है, हालांकि चौथे मैच के बाद थोड़ा ब्रेक मिलेगा। इस चीज को देखते हुए वह आगे का निर्णय लेंगे।

Read More:

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले ही टीम इंडिया में मचा घमासान, 9 खिलाड़ी फिक्स, इन 2 पोजीशन के लिए 6 खिलाड़ियों के बीच जंग!

Follow Us Google News