PBKS vs RCB: 'मैं जश्न नहीं मनाऊंगा....', पंजाब के खिलाफ जीत के हीरो रहे सुयश शर्मा ने आखिरी क्यों दिया ऐसा बयान

Suyash Sharma: इस सीजन क्वालीफायर 1 का मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने पंजाब को 8 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 30 May 2025, 12:56 AM

Suyash Sharma: इस सीजन क्वालीफायर 1 का मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने पंजाब को 8 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

टॉस जीतकर पहले बेंगलुरु ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम 101 रनों पर ही ढेर हो गई। 102 रनों का पीछा करती RCB ने 10 ओवर में 106 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के बल्लेबाजों को धूल चटाने वाले गेंदबाज सुयश शर्मा (Suyash Sharma) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

3 जून को जश्न मनाएंगे Suyash Sharma

जीत की खुशी में सुयश शर्मा ने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए कहा कि वह जीत का जश्न अभी नहीं मनाएंगे। उनका लक्ष्य 3 जून की शाम को लेकर है।

सुयश शर्मा ने कहा, "मेरे कोच ने मुझे सिर्फ एक काम दिया कि चाहे मैं लेगब्रेक, गूगली, फ्लिपर या कोई और वैरिएशन डालूं, स्टंप्स को हिट करना है। गूगली मेरी मुख्य गेंद है और मुझे पिच से भी थोड़ी मदद मिली। मैं फिलहाल अभी अधिक जश्न मनाना नहीं चाहता हूं लेकिन 3 जून को फाइनल जीतने के बाद मैं खूब जश्न मनाऊंगा।"

Suyash Sharma
Suyash Sharma

PBKS vs RCB: सुयश शर्मा का प्रदर्शन

इस मैच के हीरो रहे युवा स्पिनर सुयश शर्मा ने 3 ओवर की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मात्र 17 रन देते हुए 3 विकेट लिए। सुयश ने पंजाब के अहम बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह और मुशीर खान का मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

सुयश के अलावा जोश हेजलवुड ने भी 3.1 ओवर में 21 रन देते हुए 3 विकेट झटके। वहीं यश दयाल ने 2 विकेट तो भुवनेश्वर कुमार, कुणाल पांड्या और रोमारियो शेफर्ड ने भी एक-एक विकेट लेकर इस जीत में अपना योगदान दिया।

Read More: RCB vs PBKS: "लड़ाई हारे लेकिन युद्ध नहीं... क्वालीफायर-1 में पंजाब की हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिखाए तेवर