मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के इस ऑलराउंडर को अपनी टीम में किया शामिल, IPL 2025 से पहले आया रिप्लेसमेंट

IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाना है। इससे पहले ही मुंबई इंडियंस को Lizaad Williams के रूप में बड़ा झटका लगा है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस ने Corbin Bosch को अपनी टीम में शामिल किया है। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस अपना पहला आईपीएल 2025 मैच 23 मार्च को खेलेगी।

iconPublished: 08 Mar 2025, 06:31 PM
iconUpdated: 12 Mar 2025, 04:15 PM

IPL 2025 Corbin Bosch Replacement For Lizaad Williams: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने में अब सिर्फ 14 दिन बचे हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के गेंदबाज लिजाद विलियम्स (Lizaad Williams) चोट के कारण IPL 2025 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने बताया गया कि उनकी जगह कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch) को टीम में शामिल किया गया है।

IPL में पहली बार खेलेंगे बॉश

30 साल के कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch) दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 1 टेस्ट और 2 वनडे खेले हैं, जबकि टी20 फॉर्मेट में उनके नाम 86 मुकाबलों में 59 विकेट दर्ज हैं। बल्लेबाजी में उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन है।

आईपीएल में कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch) पहली बार खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वह आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन कोई मुकाबला नहीं खेल पाए थे। राजस्थान ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के नाथन कूल्टर-नाइल के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था।

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने किया स्वागत

मुंबई इंडियंस ने लिजाद विलियम्स (Lizaad Williams) के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और कोर्बिन बॉश का टीम में स्वागत किया है। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हम लिज़ाड के जल्दी ठीक होने की उम्मीद करते हैं और कोर्बिन बॉश को मुंबई इंडियंस की ' वनवन फैमिली' में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हैं।"

लिजाद विलियम्स आईपीएल आंकड़े

लिजाद विलियम्स (Lizaad Williams) ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए केवल दो मैच खेले। विलियम्स को आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने 75 लाख रुपये में खरीदा था।

Read More Here:

बैन से परेशान Mohammed Shami! ICC और जय शाह से कर दी बड़ी डिमांड... जानिए क्या है पूरा मामला?

भारत ने जीता Champions Trophy 2025 का खिताब तो कितनी मिलेगी प्राइज मनी? फाइनल हारने वाली टीम को कितना मिलेगा पैसा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? BCCI ने खोला राज

Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो

Follow Us Google News