IPL 2025 MI Playoffs And Eliminator Record: मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में कुल चार बार एलिमिनेटर मुकाबले खेल चुकी है। तो आइए जानते हैं कि प्लेऑफ में अब तक ओवरऑल टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा।
MI Playoffs And Eliminator Record: एलिमिनेटर और प्लेऑफ में कैसा है मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
Mumbai Indians Playoffs And Eliminator Record: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच यह भिड़ंत 30 मई, शुक्रवार को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में होगी। इस मुकाबले में गुजरात की भिड़ंत शानदार फॉर्म वाली मुंबई इंडियंस से होगी। पांच ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई किसी भी मुकाबले में उलटफेर करने की काबीलियत रखती है। तो मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि एलिमिनेटर और प्लेऑफ में मुंबई का रिकॉर्ड कैसा है।
एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड (MI)
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 4 एलिमिनेटर मुकाबले खेल लिए हैं। टीम ने पहला एलिमिनेटर मैच 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में मुंबई ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।
फिर टीम ने दूसरा एलिमिनेटर 2012 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला। इस बार मुंबई को 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद टीम ने 2014 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेला। इस बार भी मुंबई को हार झेलनी पड़ी। मुकाबले में चेन्नई ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।
इसके बाद टीम ने चौथा एलिमिनेटर 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला। इस मुकाबले में मुंबई ने 4 विकेट से जीत अपने खाते में डाली।
प्लेऑफ स्टेज में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड (MI)
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ स्टेज में 20 मुकाबले खेले, जिसमें 13 में जीत दर्ज की और 7 में हार का सामना किया। प्लेऑफ स्टेज में मुंबई का जीत प्रतिशत 65 का है।
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस ने 18वें सीजन के 14 लीग मैचों में से 8 में जीत हासिल की और 6 में हार का सामना किया। टीम ने 16 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर खत्म किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में कैसा प्रदर्शन करती है।
Read more: