IPL 2025: मुंबई इंडियंस कैसे खेल सकती है क्वालीफायर 1 वाला मैच, ये रहा पूरा सेट सिनेरियो

आईपीएल के 18वें सीजन में प्लेऑफ की जंग 29 मई से शुरू हो रही है। जिसमें क्वालीफायर 1 मैच Mumbai Indians कैसे क्वालीफायर कर सकती है।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 26 May 2025, 09:28 AM
iconUpdated: 26 May 2025, 09:29 AM

Mumbai Indians Qualifier 1 Scenario: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे एक्साइटिंग टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में अब सफर प्लेऑफ की तरफ बढ़ गया है। जहां इस मेगा इवेंट में 29 मई से प्लेऑफ की जंग शुरू होने जा रही है। इस सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही मुंबई इंडियंस के लिए अब प्लेऑफ में टॉप-2 में प्रवेश करने की संभावना अभी बनी हुई है। ऐसे में उनके क्वालीफायर 1 में खेलने की उम्मीदें भी पूरी तरह से बनी हुई है।

Mumbai Indians कैसे खेल सकती है क्वालीफायर 1 मैच

आईपीएल के इस सीजन का पहला क्वालीफायर मैच 29 मई को खेला जाएगा। इस मैच में फिलहाल तय नहीं हुआ है कि कौनसी दो टीमें आपस में टकराएंगी। लेकिन इसके लिए मुंबई इंडियंस का चांस खत्म नहीं हुआ है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) यहां से कैसे कर पाएगी क्वालीफायर-1 खेलने की हकदार। चलिए जानते हैं पूरा समीकरण।

क्वालीफायर-1 के लिए मुंबई को हर हाल में जीतना होगा आखिरी मैच

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वो अब तक 13 मैच में 16 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। उन्हें सोमवार यानी आज पंजाब किंग्स से अपने इस सीजन का आखिरी लीग मैच खेलना है। इस मैच में मुंबई इंडियंस को क्वालीफायर-1 खेलने का हक पाने के लिए हर हाल में जीत जरूरी है। इस जीत से वो 18 अंक जुटा लेंगे।

आरसीबी की आखिरी मैच में हार मुंबई को पहुंचाएगी फायदा

लेकिन बात 18 अंक तक ही नहीं बनेगी। इसके बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बाकी मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा। मुंबई इंडियंस के लिए क्वालीफायर 1 में खेलने के लिए जरूरी है कि दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम भी उनके आखिरी मैच में हारे। जिससे मुंबई की बात बन जाएगी और वो आसानी के साथ क्वालीफायर मैच खेलना का हक हासिल कर लेगी। अब देखना होगा कि इसका क्या परिणाम होता है।

Also Read- Heinrich Klaasen के तूफान में उड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स, लीग का आखिरी मैच को जीतने में कामयाब रही हैदराबाद