IPL 2025 Final: आरसीबी ने 17 सालों बाद जीता पहला खिताब तो भावुक हुए विराट कोहली, नम आखों का रिएक्शन वायरल

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रनों हराकर पहली बार 17 सालों बाद खिताब अपने नाम किया है। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर काफी भावुक दिखाई दिए। जब आखिरी ओवर में बेंगलुरु की जीत सुनिश्चित हुई, तो उनकी आंखें नम दिखाईं दी और वे रोते हुए नजर आए।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 03 Jun 2025, 11:55 PM

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों हराकर पहली बार 17 सालों बाद खिताब अपने नाम किया है। इस दौरान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर काफी भावुक दिखाई दिए। जब आखिरी ओवर में बेंगलुरु की जीत सुनिश्चित हुई, तो उनकी आंखें नम दिखाईं दी और वे रोते हुए नजर आए।

विराट कोहली हुए भावुक

18 साल के इंतजार के बाद आज वह दिन आ गया है, जब RCB ट्रॉफी उठाएगी। यह दिन बेंगलुरु की टीम और उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज का दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। ऐसे में विराट कोहली का भावुक हो जाना जायज है। उन्होंने 18 साल से इस जीत का इंतजार किया है। आखिरी ओवर के दौरान विराट अपना इमोशन रोक नहीं पाए और स्टेडियम में ही रोने लगे।

IPL 2025 Final: आज की शाम RCB के नाम

आज पंजाब को हराकर बेंगलुरु आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद खास था क्योंकि दोनों ही टीमों के पास यह खिताब नहीं था। हालांकि अब RCB के पास भी एक आईपीएल ट्रॉफी होगी।

Read More:

IPL 2025 Final: फिल सॉल्ट ने पकड़ा प्रियांश आर्या का हैरान करने वाला कैच, देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन

IPL 2025 Final: पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने खेली धीमी पारी तो भड़के फैंस, जमकर किया ट्रोल

Follow Us Google News