RCB फैंस को ट्रॉफी का वादा करने वाले जितेश शर्मा IPL 2025 फाइनल में हुए फ्लॉप, खतरनाक गेंद पर उड़े स्टंप

आईपीएल 2025 फाइनल में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, लेकिन Jitesh Sharma उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हो गए।

iconPublished: 03 Jun 2025, 10:28 PM
iconUpdated: 03 Jun 2025, 11:34 PM

पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने आईपीएल करियर का चौथा फाइनल मुकाबला खेल रही हैं। इस फ़ाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 192 रन बनाए हैं।

इस मुकाबले में एक शानदार शुरुआत के बाद टीम इस स्कोर से जरुर निराश होगी क्योंकि एक वक़्त ऐसा लग रहा था कि वें आसानी से 200 के आकड़े को पार कर सकते हैं। बीच में कुछ विकेट गिरने के बाद उनके ऊपर दबाव आ गया था जहाँ जितेश शर्मा से इस मुकाबले में उम्मीद थी लेकिन वे फ्लॉप हो गए हैं।

Jitesh Sharma हुए फ्लॉप:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी स्तिथि में नजर आ रही थी लेकिन पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए। हालाँकि इस मुकाबले में जितेश शर्मा से सभी फैंस को उम्मीद थी लेकिन वे भी फ्लॉप हो गए।

इस मुकाबले में Jitesh Sharma छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे जहाँ उन्होंने अच्छी शुरुआत की थी। हालाँकि वे कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए और मात्र 24 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। विजयकुमार वैशाक ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर वापिस भेजा।

Jitesh Sharma का वादा टुटा:

WhatsApp Image 2025 06 03 At 22 09 38 83a19030

Jitesh Sharma ने 10 गेंदों में ही यह 24 रन बनाए थे लेकिन उनसे इस से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। इस सीजन से पहले उन्होंने एक बातचीत के दौरान वादा किया था जहाँ उन्होंने फैंस को कहा था “चिंता मत करो, जितेश शर्मा यहाँ हैं, मैं सब संभाल लूँगा।”

कैसी रही आरसीबी की पारी:

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना दिए हैं। आरसीबी के तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली वहीँ अर्शदीप सिंह और काइल जेमिसन ने 3-3 विकेट चटकाए।

Read More: IPL 2025 Final: टॉस हारते ही सामने आया RCB के 3 फाइनल का डरावना सच, हार का ये पैटर्न जानकर घूम जाएगा दिमाग