17 मई से शुरू होगी IPL 2025 की प्लेऑफ की जंग! जानें कब और कहां फ्री में देख सकते हैं RCB vs KKR का लाइव एक्शन

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में लौटने के लिए तैयार है। शनिवार, 17 मई को लीग का 58वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाएगा।

iconPublished: 16 May 2025, 07:32 PM
iconUpdated: 16 May 2025, 07:33 PM

Where to Watch RCB vs KKR: 17 मई से फिर से शुरू होने जा रहा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 प्लेऑफ के लिहाज से कई टीमों के लिए बेहद खास होने वाला है। ऐसा ही एक मैच है आईपीएल 2025 का 58वां मैच जो 17 मई को खेला जाना है। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। जिसे दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए जीतना चाहेंगी। ऐसे में जानिए इस खास मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग फ्री में कहां देखें।

RCB vs KKR हेड टू हेड

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) का आमना-सामना 35 बार हुआ है। जिसमें कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 20 मैच जीते हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता के खिलाफ 15 मैच जीते हैं।

बेंगलुरु बनाम कोलकाता मैच कहां देखें?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच 17 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को भारत में जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों के माध्यम से टीवी पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

RCB vs KKR स्क्वॉड

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेटेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह, मयंक अग्रवाल
  • कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, वेंकटेश अय्यर, मोइन अली, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया।

Read More Here:

नहीं थम रहीं Delhi Capitals की मुश्किलें! Mustafizur Rahman भी नहीं खेलेंगे पूरे मैच; जानिए क्या है मजबूरी

Jos Buttler के बिना पहला क्वालीफायर खेलेगी Gujarat Titans, फ्रेंचाइजी ने इस श्रीलंकाई खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

PSL के पीछे हाथ धोकर पड़ा Punjab Kings! अब Kyle Jamieson को किया गया शामिल, जानिए किसकी लेंगे जगह?