INDW vs SLW: श्रीलंका को 59 रन से हराकर भारत ने आईसीसी महिला विश्वकप 2025 में किया विजयी आगाज

INDW vs SLW: आईसीसी महिला विश्वकप 2025 के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 59 रनों की जीत अर्जित की है।

iconPublished: 30 Sep 2025, 11:36 PM
iconUpdated: 30 Sep 2025, 11:53 PM

INDW vs SL, ICC Women's World Cup 2025:आईसीसी महिला विश्वकप 2025 का आगाज हो चुका है, जहां टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना श्रीलंका से हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी शुरुआत दर्ज की।

भारतीय टीम को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजी में शुरुआत कमजोर रही, लेकिन बीच में बेहतरीन वापसी की गई। इसके बाद गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन दिखाया। 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 211 रन ही बना पाई और भारत ने यह मैच (INDW vs SLW) 59 रनों से अपने नाम कर लिया।

Deepti Sharma is pumped up after removing Chamari Athapaththu, India vs Sri Lanka, Women's ODI World Cup, Guwahati, September 30, 2025

INDW vs SLW: भारत ने बनाए थे 269 रन

भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला (INDW vs SLW) गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया, जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद प्रतीका रावल और हरलीन दियोल ने अहम साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला।

हालांकि बीच में भारतीय बल्लेबाज़ लड़खड़ा गए और इनोका रणवीरा ने एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाकर टीम इंडिया को दबाव में ला दिया। इसके बाद दीप्ति शर्मा और अमनजोत सिंह ने जिम्मेदारी लेते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम को उबार लिया। दोनों की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने निर्धारित 47 ओवर में 269 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

INDW vs SLW: श्रीलंका नहीं हासिल कर पाई लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भले ही संभली हुई रही, लेकिन 103 रन पर तीसरा विकेट गिरते ही उनकी पारी लड़खड़ा गई। इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज़ लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते चले गए और मुकाबला उनके हाथ से फिसल गया।

हालांकि कई बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी साझेदारियां कीं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इसी वजह से श्रीलंका की टीम 211 रन पर सिमट गई और भारत ने 59 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए, जबकि श्री चारनी और स्नेह राणा को 2-2 सफलता मिली।

READ MORE HERE:

कब मिलेगी भारत को एशिया कप का खिताब? ACC ने बुलाई मीटिंग; सामने आई अपडेट

‘मैं हर लम्हा…’ अंतिम आईसीसी विश्वकप खेल रही सोफी डिवाइन ने दिया भावुक संदेश