Asia Cup 2025: शुभमन गिल कप्तान नहीं, इस दिग्गज को मिल सकती है जिम्मेदारी; एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड

Asia Cup 2025 India Predicted Squad: एशिया कप में टीम इंडिया का स्क्वॉड काफी दिलचस्प हो सकता है। तो आइए जानते हैं BCCI किस तरह का स्क्वॉड चुन सकती है।

iconPublished: 08 Aug 2025, 08:57 PM
iconUpdated: 08 Aug 2025, 09:00 PM

Asia Cup 2025 Indian Team Predicted Squad: एशिया कप 2025 की चर्चा तेज हो चुकी है। 09 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड किस तरह के स्क्वॉड का एलान करेगा, फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुभमन गिल की कप्तानी में खेली थी।

वहीं एशिया कप में शुभमन गिल को टीम इंडिया की कप्तानी मिलना मुश्किल है, क्योंकि सूर्यकुमार यादव टी20 में भारत के नियमित कप्तान हैं। हालांकि गिल को उपकप्तान बनाया जा सकता है। बताते चलें कि गिल इससे पहले भी टी20 में भारत की कमान संभाल चुके हैं।

Asia Cup 2025 के लिए भारत का स्क्वॉड

ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए टीम में अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और संजू सैमसन मौजूद हैं।

Indian team

इसके बाद मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और रियान पराग जैसे विकल्प मौजूद हो सकते हैं। कप्तान सूर्या इंजरी से वापस लौट रहे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर भी लंबे वक्त बाद टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। अय्यर ने आखिरी टी20 मैच दिसंबर, 2023 में खेला था।

बाकी लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। ये खिलाड़ी अंत में मैच पलटने का हुनर रखते हैं।

एशिया कप के लिए भारत का संभावित स्क्वॉड

यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, रियान पराग/वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

Asia Cup 2025

एशिया कप में भारत का शेड्यूल

गौरतलब है कि टीम इंडिया को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। फिर 14 सितंबर को टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया ग्रुप स्टेज का तीसरा मैच ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को खेलेगी। इसके बाद सुपर-4 के मुकाबले खेले जाएंगे।

Read more: SA vs AUS 1st T20I Dream11: ट्रेविस हेड या एडन मार्करम नहीं, इस खिलाड़ी को बनाए कप्तान; लाखों पक्के!

टीम इंडिया में नहीं मिली जगह... अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगे क्रिकेट, भारत के खिलाफ सीरीज के स्क्वॉड में शामिल

Follow Us Google News