U19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में बर्बाद हुआ इंग्लैंड, आयुष म्हात्रे की टीम ने रचा इतिहास, भारत छठी बार बना चैंपियन

U19 World Cup Winner: आयुष म्हात्रे की कप्तानी भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीतकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ दिया। फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 06 Feb 2026, 08:19 PM
iconUpdated: 06 Feb 2026, 08:39 PM

U19 World Cup Winner: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर 6वीं बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 में अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया है।

आयुष म्हात्रे की कप्तानी भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीतकर भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जोड़ दिया। फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

U19 World Cup: भारत ने बनाए 411 रन

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई, उसने 311 रन बनाए। पूरे विश्व कप में आउट ऑफ फॉर्म रहने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 15 छक्के, 15 चौके मारे। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 51 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली।

U19 World Cup 2026 Final
U19 World Cup 2026 Final

वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ा इंग्लैंड

वैभव सूर्यवंशी ने इस ऐतिहासिक शतक के साथ कई रिकॉर्ड्स बनाए और कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर भी कर डाले। सूर्यवंशी की पारी को देखकर ऐसा लग रहा था मानों वो दोहरा शतक भी बना देंगे लेकिन 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर ये खिलाड़ी 175 रन पर आउट हो गया। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, कनिष्क चौहान ने उपयोगी पारियां खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया 411 रनों तक पहुंची।

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

U19 World Cup: ताश की पत्तों की तरह बिखरी इंग्लैंड

इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के सामने लक्ष्य बड़ा था, इसलिए उसने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन ये कोशिश उनके लिए आफत का सबब बन गई। बेन डॉकिंस ने 66, बेन मायस ने 45 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश की। कप्तान थॉमस रियू ने 31 रन बनाए, हालांकि इस कोशिश में इंग्लैंड के विकेट भी गिरते चले गए। इंग्लैंड ने 8 गेंदों के अंदर 4 विकेट गंवाए। कैलेब फैलकॉनर ने 26 गेंदों में अर्धशतक ठोक लड़ाई करने की कोशिश की लेकिन अंत में जीत भारत को ही मिली।

Read More: 30 चौके- छक्के, 175 रन... वैभव सूर्यवंशी ने अंग्रेजों को किया तहस-नहस, बना डाला ICC फाइनल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने किया एलान, कमेंटेटरों की लिस्ट हुई जारी; ये दिग्गज लगाएंगे चार चांद

Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौक! डेढ़ साल बाद करेगा टीम इंडिया में वापसी