IND vs PAK: पाकिस्तान को कांटे की टक्कर देने के लिए कब कोलंबो पहुंचेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए तारीख

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए टीम इंडिया को कोलंबो का दौरा करना होगा। टीम इंडिया इस महामुकाबले के लिए कब कोलंबो जाएगी आइए जानते हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 13 Feb 2026, 05:33 PM
iconUpdated: 13 Feb 2026, 05:41 PM

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी टी20 विश्व कप 2026 में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए टीम इंडिया को कोलंबो का दौरा करना होगा। टीम इंडिया इस महामुकाबले के लिए कब कोलंबो जाएगी आइए जानते हैं।

IND vs PAK: कब कोलंबो जाएगी टीम इंडिया?

टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बेहदी ही मजबूत नजर आ रही है। भारतीय टीम को इस विश्व कप में अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलने हैं तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगा। ऐसे में हर टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हर मुकाबले के लिए श्रीलंका जाना होगा।

इसी के चलते भारतीय टीम इस मैच के लिए श्रीलंका के लिए रवाना हो चुकी है। जी हां भारतीय टीम आज यानी 13 फरवरी को चार्टर्ड प्लेन से कोलंबो के लिए निकल चुकी है।

IND vs PAK: टीम इंडिया लेना चाहेगी सुपर-8 में एंट्री

इस विश्व कप में अभी तक दोनों ही टीमों ने 2-2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है। भारतीय टीम बेहतर नेट रन रेट के तहत ग्रुप ए में टॉप पर काबिज है। जो भी टीम 15 फरवरी को मैच अपने नाम करेगी वो सीधे तौर पर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

Abhishek Sharma discharged from hospital ahead of IND vs PAK Clash
Abhishek Sharma discharged from hospital ahead of IND vs PAK Clash

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा की हो सकती है वापसी

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भी बदलाव होता नजर आ सकता है और अभिषेक शर्मा वापसी करते हुए दिख सकते हैं।

Read More: उस्मान तारिक की धज्जियां उड़ाने को तैयार टीम इंडिया, IND-PAK मैच से पहले ईशान किशन ने भरी हुंंकार

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किया बड़ा उलटफेर, 23 रनों से जीता मुकाबला

IPL 2026 में कौन संभालेगा राजस्थान रॉयल्स की कमान? फैसला लेने को तैयार टीम मैनेजमेंट