India vs England: लीड्स में ऋषभ पंत की धांसू पारी देख केएल राहुल हुए नतमस्तक, कर डाला कुछ ऐसा जो हो रहा है VIRAL

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद केएल राहुल ने ऋषभ पंत का ड्रेसिंग रूम में खास अंदाज में स्वागत किया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 21 Jun 2025, 12:16 PM
iconUpdated: 21 Jun 2025, 11:34 PM

India vs England: इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया ने हेडिंग्ले में शुभमन गिल की कप्तानी में पहला टेस्ट मैच खेलना शुरू किया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना दिए।

जिसमें यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी का योगदान दिया। वहीं ऋषभ पंत ने 5वें नंबर पर उतरते हुए 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 65 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे भी शॉट लगाए जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

केएल राहुल ने कैसे किया पंत का ड्रेसिंग रूम में स्वागत?

हेडिंग्ले में पहले दिन का खेल कत्म होने तक शुभमन गिल 127 रन बनाकर नाबाद रहे और ऋषभ पंत 65 रन बनाकर। जब ये दोनों खिलाड़ी स्टंप्स के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर रवाना हो रहे थे तो सभी ने ताली बजाकर शाबाशी दी। इसके बाद ऋषभ पंत जब ड्रेसिंग रूम की ओर पहुंचे तो केएल राहुल ने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर उनका स्वागत किया। जाहिर है ऋषभ पंत का टेस्ट क्रिकेट में एक अलग ही रूप सामने आता है।

ड्रेसिंग रूम का माहौल

केएल राहुल का पंत को वेलकम करने का ये अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में ये भी देखने को मिलता है ड्रेसिंग रूम के अंदर जाने पर पंत को हेड कोच गौतम गंभीर गले भी लगाते हैं। हर कोई गिल और पंत के खेल से काफी खुश दिखाई देता है।

पहले दिन के मैच का हाल?

बात करें मुकाबले की तो टीम इंडिया ने टॉस हारते हुए पहले बल्लेबाजी की। टीम ने पहले दिन केएल राहुल, साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल का विकेट तो गंवा दिया पर इसी के साथ 359 रन भी स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। दूसरे दिन की शुरुआत गिल और पंत करेंगे। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बल्ले से लाजवाब शतक देखने को मिले।

Read More: IND vs ENG: ध्रुव जुरेल ने पूछा- जहां जाते हो शतक लगाते हो, क्या है राज? हेडिंग्ले टेस्ट शतक पर यशस्वी जायसवाल का दिलचस्प जवाब