India vs England Semifinal: सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में किया बदलाव

India vs England Semifinal: भारत के खिलाफ सेमीफािनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और प्लेइंग XI में भी बदलाव किया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 05 Mar 2026, 06:29 PM
iconUpdated: 05 Mar 2026, 06:49 PM

India vs England Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

India vs England का तीसरा सेमीफाइनल

भारत और इंग्लैंड की टीमें लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। 2022 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2024 में भारत ने बाजी मारी थी।

India Vs England
India Vs England

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया सुपर-8 चरण में एक मैच हारने के बावजूद सेमीफाइनल तक पहुंची हैं, वहीं हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए अंतिम 4 में पहुंची है। दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और दोनों के बीच फाइनल के टिकट के लिए कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

IND vs ENG: प्लेइंग XI में हुआ बदलाव

टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये शानदार मैदान हैं, जहां पर हम चेज करना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्लेइंग-11 में वो एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरे हैं। जेमी ओवर्टन ने रेहान अहमद को रिप्लेस किया है।

भारतीय प्लेइंग इलेवन में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोई बदलाव नहीं किया है।

India vs England Semifinal: भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Read More: IND vs ENG: जो जीता टॉस वो बनेगा बॉस... भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले होगा विजेता का खुलासा

T20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान टीम पर लगा दाग, खिलाड़ी ने महिला स्टाफ से की बदसलूकी; दुर्व्यवहार का मामला आया सामने

IND vs ENG: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ये ऑलराउंडर साबित होगा 'तुरुप का इक्का', दिग्गज ने ठोका बड़ा दावा!