IND vs SA: सबसे बड़ी हार से लेकर व्हाइट वॉश तक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 'शर्मनाक' रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा। गुवाहाटी में मिली करारी हार के बाद भारत सीरीज को 0-2 से गंवा बैठा है, जिसके चलते कई अनचाहे और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। यह हार कई दशकों पुराने आंकड़ों को पलट गई है।

iconPublished: 26 Nov 2025, 04:03 PM
iconUpdated: 26 Nov 2025, 04:09 PM

India Embarrassing Records in Test Series: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराकर न सिर्फ टेस्ट सीरीज जीती, बल्कि टीम इंडिया के सामने कई ऐसे आंकड़े भी छोड़ दिए, जिन्हें क्रिकेट इतिहास में ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’ कहा जाएगा। ये सीरीज हार भारत की घरेलू मजबूती पर बड़ा सवाल खड़ा करती है, क्योंकि लगातार दो साल टीम ने अपने ही घर में टेस्ट सीरीज गंवाई है। ऐसा लगभग चार दशक बाद हुआ है।

25 साल पहले हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने भारत में 2-0 से सीरीज जीती थी। 2025 में टेम्बा बावुमा की टीम ने वही सफलता दोहराई। बावुमा बतौर कप्तान भारत में अब भी अजेय हैं और उनकी टीम ने दोनों टेस्ट में जिस दमखम से खेल दिखाया, उसने भारत को पूरी तरह दबाव में रखा।

IND vs SA साइमन हार्मर भारत के लिए नया खतरा

दक्षिण अफ्रीकी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। उन्होंने भारत में चार मैचों में 27 विकेट झटके, औसत 15.03 और स्ट्राइक रेट 36.1 रहा। भारत में 20+ विकेट लेने वाले 109 गेंदबाज़ों में हार्मर का औसत और स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है। उन्होंने डेल स्टेन (26 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए भारत में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट भी ले लिए। इस सीरीज में उनके 17 विकेट, दक्षिण अफ्रीका की किसी भी टेस्ट सीरीज में भारत में सबसे ज्यादा विकेट।

भारतीय टीम के लिए शर्मनाक आंकड़े

होम टेस्ट सीरीज में कोई भी भारतीय शतक नहीं

  • न्यूजीलैंड, 1969/70
  • न्यूजीलैंड, 1995/96
  • दक्षिण अफ्रीका, 2025/26

इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज़ों का औसत सिर्फ 15.23 रहा, जो इतिहास में दूसरा सबसे खराब है। सबसे खराब औसत 2002/03 की न्यूजीलैंड सीरीज (12.42) में था।

भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप

  • 0-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2000
  • 0-3 बनाम न्यूजीलैंड, 2024
  • 0-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025

भारत की टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी हारें (रनों से)

  • 408 रन: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, 2025 (सबसे बड़ी हार)
  • 342 रन: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2004
  • 341 रन: भारत बनाम पाकिस्तान, कराची, 2006
  • 337 रन: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2007
  • 333 रन: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पुणे, 2017
  • 329 रन: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 1996

भारत की घर में लगातार दो साल टेस्ट सीरीज हार

  • 2024: 0-3 बनाम न्यूजीलैंड
  • 2025: 0-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका

इससे पहले भारत ने 2000 के बाद सिर्फ दो ही होम सीरीज हारी थीं। 2004 (ऑस्ट्रेलिया) और 2012 (इंग्लैंड)
लगातार दो साल भारत की होम सीरीज हारने की घटना 40 साल बाद हुई है। 1983 (वेस्टइंडीज) और 1984/85 (इंग्लैंड)

Read More Here:

T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, कब-कहां और किसके खिलाफ खेला जाएगा मुकाबला? देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, कहां होगा ये मैच?

Indian Squad Released: SA के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड जारी, केएल राहुल बनें कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी