T20 World Cup 2026: फिर से एक ही ग्रुप में होगा भारत-पाकिस्तान! टी20 वर्ल्ड कप में कब होगी IND-PAK भिड़ंत?

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप 2025 के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत-पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप का हिस्सा रहने वाली है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 22 Nov 2025, 07:32 PM
iconUpdated: 22 Nov 2025, 11:34 PM

T20 World Cup 2026: अगले साल यानी 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से एक ही ग्रुप में रहने वाली हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप 2025 के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत-पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप का हिस्सा रहने वाली है।

IND vs PAK, T20 World Cup 2026
IND vs PAK

T20 World Cup 2026 में एक ही ग्रुप में होंगे भारत-पाकिस्तान

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी-मार्च 2026 में यह टूर्नामेंट प्रस्तावित है. आईसीसी 25 नवंबर को आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर देगी। जिसके मुताबिक भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप का हिस्सा होने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है 7 फरवरी से शुरू हो रहा ये टूर्नामेंट 8 मार्च तक खेला जाएगा।

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला?

जानकारी के मुताबिक, भारत का पाकिस्तान के साथ ग्रुप स्टेज में मुकाबला 15 फरवरी को हो सकता है। ये मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हो सकता है। भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के यहां नहीं खेलते हैं इसी वजह से ये मैच न्यूट्रल वेन्यू श्रीलंका में खेला जा सकता है।

T20 World Cup 2026 के संभावित ग्रुप

  • ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया, नेदरलैंड्स.
  • ग्रुप बी- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान.
  • ग्रुप सी- इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, इटली, बांग्लादेश, नेपाल.
  • ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा

Read More: VIDEO: मोहम्मद सिराज ने गेंद से लगाई आग, तोड़ी अहम पार्टनरशिप; ऋषभ पंच का बवाल कैच हो रहा VIRAL

Travis Head ने 'बैजबॉल' सूरमाओं की बजाई बैंड, एशेज में की ऐसी ताबड़तोड़ कुटाई; पर्थ में रच डाला इतिहास

Shreyas Iyer के फैंस का दिल तोड़ सकती है ये खबर! अभी नहीं होगी टीम में वापसी; कमबैक को लेकर आया बड़ा अपडेट