Rape Case On Cricketers: एशिया कप 2025 से पहले भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर रेप का आरोप लगा है। पाकिस्तानी क्रिकेटर तो मामले में जेल भी हो आया है।
एशिया कप 2025 से पहले भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, एक को जाना पड़ा जेल!

Rape Case On Cricketers Before Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) से पहले भारत और पाकिस्तान टीम के 2 खिलाड़ियों पर रेप का आरोप लग चुका है। पाकिस्तानी क्रिकेटर तो जेल भी जा चुका है। इस मुद्दे ने पूरे क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है। खिलाड़ियों पर ऐसा आरोप लगना उनके करियर के लिए काफी मुश्किलें पैदा कर सकता है।
यहां हम बात कर रहे हैं भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) और पाकिस्तानी बल्लेबाज हैदर अली (Haider Ali) की। यश दयाल पर भारत में दो अलग-अलग महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसमें एक नाबालिग बताई गई है। वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाज पर इंग्लैंड में रेप और महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।
इंग्लैंड में फंसे हैदर अली, जाना पड़ा जेल (Asia Cup 2025)
बता दें कि हैदर अली पाकिस्तान-ए टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर मौजूद हैं। इंग्लैंड में हैदर अली पर महिला के साथ मारपीट और रेप का आरोप लगा है। इस मामले में 24 साल के हैदर अली को ग्रेटर मैनचेस्टर की पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि फिर पाक बल्लेबाज को जमानत मिल गई थी। बताते चलें कि मामला सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हैदर अली को सस्पेंड कर दिया है।

अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि महिला की उम्र कितनी थी। इंग्लैंड में यौन संबंध बनाने की लीगल उम्र 16 साल है। अगर महिला की उम्र इससे कम होती है, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज बुरी तरह फंस सकता है।
यश दयाल पर लगा यौन शोषण का आरोप (Asia Cup 2025)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले भारतीय गेंदबाज यश दयाल पर दो अलग-अलग महिला यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। यश पर पहला आरोप गाजियाबाद की महिला ने लगाया था। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद राजस्थान के जयपुर के सांगानेर की एक महिला ने यश पर क्रिकेट में करियर बनाने का झासा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। इस मामले में बताया गया कि पहली बार संबंध बनाते वक्त पीड़िता की उम्र 18 से कम थी।
Read more: Rishabh Pant: कब होगी ऋषभ पंत की वापसी? एशिया कप के बाद भी करना होगा लंबा इंतजार
R Ashwin भी छोड़ देंगे चेन्नई सुपर किंग्स का साथ? पहले संजू के राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की आई थी खबर