IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दो बदलाव किए गए हैं।
IND vs ZIM: भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हुए दो बड़े बदलाव
Table of Contents
IND vs ZIM: सुपर-8 में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस हारने के बाद कहा कि वो भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे। सुपर-8 के इस अहम मुकाबले से टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दो बदलाव किए गए।
IND vs ZIM: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दो बदलाव
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान प्लेइंग इलेवन में हुए बदलावों पर मुहर लगाते हुए कहा कि रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर इस मैच में टीम का हिस्सा नहीं है। प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है। जबकि, अक्षर पटेल ने वॉशिंगटन सुंदर की जगह ली है।

IND vs ZIM: टीम इंडिया के लिए अहम मुकाबला
सूर्या एंड कंपनी के लिए ये मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रख सकती है। वहीं जिम्बाब्वे की टीम भी इस मैच में अपनी पूरी जी जान झोंकेगी।
IND vs ZIM: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
जिम्बाब्वे : तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, रिचर्ड नगारवा
View this post on Instagram
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह