सुपर 8 के अहम मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे के रयान बर्ल ने खुलासा किया है कि उनकी टीम भारत की स्पिन के खिलाफ कमजोरी पर हमला करने की तैयारी में है।
IND vs ZIM: भारत की कमजोरी पर वार करेगा जिम्बाब्वे, इस खिलाड़ी ने खोला जीत का प्लान
Table of Contents
IND vs ZIM, Zimbabwe plans for Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण में भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले दोनों टीमों ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे की ओर से आई एक चेतावनी ने भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है।
जिम्बाब्वे के अनुभवी ऑलराउंडर रयान बर्ल ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों की कमजोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि जिम्बाब्वे ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ खास रणनीति तैयार की है और वे उसी पर अमल करते हुए मैच में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे।
IND vs ZIM: फिंगर स्पिन के खिलाफ भारत की कमजोरी पर नजर
रयान बर्ल के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय बल्लेबाज फिंगर स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं। साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम ने पिछले मैच के पहले ओवर में ही इशान किशन को आउट कर भारत को झटका दिया था, जबकि पाकिस्तान ने भी स्पिन गेंदबाजी से भारत पर दबाव बनाया था।
IND vs ZIM: “हमने होमवर्क किया है” रयान बर्ल का बड़ा बयान
रयान बर्ल ने प्रेस से बातचीत में कहा कि जिम्बाब्वे के पास भी बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं और टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी। उन्होंने हालांकि अपनी पूरी रणनीति का खुलासा करने से इनकार किया, लेकिन यह जरूर कहा कि भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ खास प्लान तैयार है।
IND vs ZIM: नेट रन रेट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया को सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.800 हो गया है, जो सेमीफाइनल की दौड़ में उसके लिए चिंता का कारण बन गया है।
IND vs ZIM: सेमीफाइनल की राह के लिए जरूरी है बड़ी जीत
भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा बन चुका है। अगर टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करती है और अंतिम मैच में वेस्ट इंडीज को हराती है, तो सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो सकता है।
किसके कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने उतरे अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक? जड़ डाला दमदार शतक