IND vs ZIM: टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। इसके लिए अमेरिका से एक खास तरीके की दवा मंगाई गई है जो चेन्नई में भारतीय टीम को मदद पहुंचा सकती है। क्या है ये दवा आइए जानते हैं।
IND vs ZIM: सुपर-8 में भारत-जिम्बाब्वे मैच पर ओस डालेगी असर? अमेरिका से मंगाई गई खास 'दवा', क्या है पूरा मामला?
Table of Contents
IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में 26 फरवरी यानी आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। ये दोनों ही मुकाबले सेमीफाइनल के लिए बेहद अहम हैं। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना है।
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला दोपहर 3 बजे से अहमदाबाद में खेला जाना है। वहीं भारत और जिम्बाब्वे का मैच शाम को 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना हर हाल में जरूरी है। इसके लिए अमेरिका से एक खास तरीके की दवा मंगाई गई है जो चेन्नई में भारतीय टीम को मदद पहुंचा सकती है। क्या है ये दवा आइए जानते हैं।
IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे का अहम मुकाबला
गुरुवार, 26 फरवरी की शाम 7 बजे से भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच तय करेगा कि दोनों में से कौन सी टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। ऐसे में इस मैच में एक-एक छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखा जा रहा है। इसमें एक सबसे अहम पहलू है ओस। चेपॉक स्टेडियम में अक्सर शाम के वक्त ओस का असर देखने को मिलता है। जो कई बार मैच का रुख पलटने में बड़ी भूमिका निभाती है।
View this post on Instagram
अमेरिका से मंगाई खास दवा
चेन्नई में ओस टीम इंडिया को ज्यादा परेशान न करे इसके लिए अमेरिका से एक खास दवा मंगाई गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेडियम चलाने वाले तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) ने अमेरिका से एक खास तरह का केमिकल मंगाया है, जो ओस को गायब कर देता है। ये केमिकल है ‘ड्यू क्योर’ (Dew Cure), जिसका छिड़काव इस मैदान पर किया गया है।
IND vs ZIM: चेन्नई में ओस का असर
चेन्नई में बढ़ते तापमान के कारण शाम के वक्त मैदान की घास पर ओस आ जाती है, जिसके चलते गेंद लगातार गीली होती रहती है और इसका फायदा अक्सर दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम को होता है। इन स्टेडियम पर खेले जाने मुकाबलों में टॉस एक अहम भूमिका निभाता है। मगर मैदान पर ओस न होने की स्थिति में दोनों पारियों में बराबर की टक्कर हो सकती है।

IND vs ZIM: दवा का क्या है काम?
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले लगातार 2 दिन ग्राउंड स्टाफ ने पानी के साथ इस केमिकल को मिलाकर छिड़काव किया था। इसी तरह गुरुवार, 26 फरवरी की दोपहर को भी एक बार छिड़काव किया जाएगा। शाम के वक्त घास पर आने वाली ओस को ये केमिकल सुखा देता है और मैदान गीला नहीं रहने देता। रिपोर्ट में बताया गया है कि मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया ने इसको परखा भी था और वे संतुष्ट भी नजर आए थे।
जसप्रीत बुमराह जीवनी: पत्नी, आयु, उम्र, रिकॉर्ड, और खेल-कूद से जुड़े आंकड़े