IND vs ZIM: बुमराह की गेंदों पर सैमसन ने जमकर किया अभ्यास, जिम्बाब्वे मैच से पहले प्लेइंग XI में बदलाव के मिले संकेत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद दबाव में आई टीम इंडिया जिम्बाब्वे मुकाबले से पहले प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत दे रही है, जहां सोशल मीडिया पर संजू सैमसन के अभ्यास का वीडियो वायरल हो रहा है।

iconPublished: 24 Feb 2026, 06:22 PM
iconUpdated: 24 Feb 2026, 11:34 PM

IND vs ZIM, Sanju Samson in playing XI? भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त चेन्नई में मौजूद है, जहां वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 के अपने दूसरे मुकाबले की तैयारी कर रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 का पहला मुकाबला गंवाने के बाद टीम इंडिया पर दबाव काफी बढ़ गया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार से न केवल टीम का नेट रन रेट प्रभावित हुआ, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों की जगह को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। अगले मुकाबले से पहले प्लेइंग इलेवन में बदलाव के बड़े संकेत मिल रहे हैं।

IND vs ZIM: प्लेइंग 11 में बदलाव के संकेत

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया नेट्स में जमकर अभ्यास कर रही है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संजू सैमसन नेट्स में जसप्रीत बुमराह की गेंदों का सामना करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सैमसन बुमराह के खिलाफ बड़े शॉट लगाने का प्रयास करते दिखे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस का मानना है कि मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए उन्हें अगले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

IND vs ZIM: संजू सैमसन को शामिल करने की उठी मांग

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। इससे पहले भी कई विशेषज्ञों का मानना था कि उन्हें मौका मिलना चाहिए, क्योंकि अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा लय में नजर नहीं आ रहे थे। इसके अलावा टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या अधिक है। ऐसे में दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन को शामिल करने से बल्लेबाजी संतुलन बेहतर हो सकता है।

Sanju Samson hit three sixes and a four in his 8-ball 22, India vs Namibia, Men's T20 World Cup, New Delhi, February 12, 2026

IND vs ZIM: सेमीफाइनल की राह हुई कठिन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार और वेस्टइंडीज की बड़ी जीत के बाद भारत की राह मुश्किल हो गई है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए अपने दोनों बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे। हालांकि, सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी भारत को अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है।

Read More: IND vs ZIM: सूर्या-गंभीर की बढ़ी टेंशन, दो खिलाड़ियों की फॉर्म बनी टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द; किसी एक का प्लेइंग XI से पत्ता कटना तय!

जिम्बाब्वे को हराकर वेस्टइंडीज ने बदल दी पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, भारत के लिए फायदा या नुकसान? समझें समीकरण

WI vs ZIM मैच में रनों की आई सुनामी, वानखेड़े मे फील्डर बने दर्शक, टूट गया छक्कों का महारिकॉर्ड