IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ी खुशखबरी मिली है जहां टीम के स्टार ऑल राउंडर की वापसी तय हो चुकी है।
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, स्टार फिनिशर की वापसी तय!
Good News for Team India ahead of IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को चेपॉक के मैदान पर एक अहम मुकाबला खेलना है। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। वहीं, इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को एक बड़ी खुशखबरी मिली है।
टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाज और फिनिशर रिंकू सिंह ने भारतीय कैंप छोड़ दिया था, लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले वे फिर से स्क्वाड में शामिल होने वाले हैं। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बड़ी अपडेट दी है।
IND vs ZIM: रिंकू सिंह की होगी वापसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस करो या मरो मुकाबले से पहले फैमिली इमरजेंसी की वजह से घर जाने वाले रिंकू सिंह आज फिर स्क्वाड ज्वाइन करेंगे। बल्लेबाजी कोच ने बताया कि बुधवार शाम तक रिंकू सिंह टीम से जुड़ जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने कहा “रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह वापस चला गया। और मुझे लगता है कि वह आज शाम तक लौट आएगा। इसलिए उम्मीद है कि वह आज शाम तक वापस आ जाएगा।”

IND vs ZIM: रिंकू सिंह के लिए कैसा रहा है अब तक टूर्नामेंट
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह ने भारत के लिए सभी पांच मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 24 रन बनाए हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में उनका रोल अहम हो सकता है।

IND vs ZIM: अपने खेल के तरीके में बदलाव नहीं करेगा भारत
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बावजूद टीम अपने ब्रांड ऑफ क्रिकेट पर कायम रहने वाली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने कहा कि कभी-कभी गलतियां हो जाती हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में आपको सकारात्मक रहना और उसी ब्रांड ऑफ क्रिकेट को खेलना जरूरी है जिसने आपको सफलता दिलाई है।
किसके कहने पर पाकिस्तान के खिलाफ नंबर 3 पर खेलने उतरे अंग्रेज कप्तान हैरी ब्रूक? जड़ डाला दमदार शतक