IND vs ZIM: नेट रन रेट सुधारना है तो भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ इतने ओवरों में जीतना होगा मैच, समझे पूरा गणित

साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी और तेज जीत दर्ज कर NRR सुधारना होगा।

iconPublished: 24 Feb 2026, 09:52 PM
iconUpdated: 25 Feb 2026, 12:37 AM

IND vs ZIM, Team India winning scenario: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने चारों मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई थी। भारतीय टीम शानदार लय में नजर आ रही थी, लेकिन जैसे ही सुपर-8 का सफर शुरू हुआ, साउथ अफ्रीका ने उन्हें करारा झटका दे दिया। 76 रनों की भारी हार ने न सिर्फ भारत के दो अहम अंक छीन लिए, बल्कि नेट रन रेट पर भी गहरा असर डाला।

इस हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट गिरकर -3.800 हो गया है, जो सेमीफाइनल की दौड़ में बड़ी बाधा बन सकता है। अब भारत के लिए सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी और तेज जीत दर्ज करना भी जरूरी हो गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ अगला मुकाबला भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसा बन गया है।

IND vs ZIM: नेट रन रेट माइनस से पॉजिटिव में ले जाने का गणित

सुपर-8 में भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाएगा। इस मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि टीम इंडिया नेट रन रेट को माइनस से प्लस में कैसे ले जा सकती है।

Varun Chakravarthy got India the first breakthrough, India vs Netherlands, T20 World Cup, Ahmedabad, February 18, 2026

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ क्या है बेस्ट पॉसिबल सिनेरियो

अगर जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाती है, तो भारत को 151 रन लगभग 66 गेंदों (11 ओवर) में हासिल करने होंगे, ताकि नेट रन रेट में बड़ा सुधार हो सके। यदि जिम्बाब्वे 180 रन बनाती है, तो टीम इंडिया को लक्ष्य करीब 70 गेंदों (11.4 ओवर) में चेज करना होगा। वहीं 200 रन के लक्ष्य की स्थिति में भारत को 73 गेंदों (12.1 ओवर) के अंदर जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी ओर, यदि भारत पहले बल्लेबाजी करता है और 200 रन बनाता है, तो नेट रन रेट पॉजिटिव करने के लिए उसे कम से कम 76 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।

IND vs ZIM: सिर्फ NRR नहीं, जीत भी है जरूरी

भारतीय टीम के लिए नेट रन रेट सुधारना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे पहले अंक हासिल करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। फिलहाल सुपर-8 में भारत के खाते में कोई अंक नहीं है, ऐसे में सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए उसे अपने दोनों बचे मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।

अगर भारत जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों के खिलाफ जीत दर्ज करता है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना मजबूत हो जाएगी। साथ ही टीम को यह भी उम्मीद करनी होगी कि अन्य मैचों के परिणाम उसके पक्ष में जाएं।

Read More: IND vs ZIM: सूर्या-गंभीर की बढ़ी टेंशन, दो खिलाड़ियों की फॉर्म बनी टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द; किसी एक का प्लेइंग XI से पत्ता कटना तय!

जिम्बाब्वे को हराकर वेस्टइंडीज ने बदल दी पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, भारत के लिए फायदा या नुकसान? समझें समीकरण

WI vs ZIM मैच में रनों की आई सुनामी, वानखेड़े मे फील्डर बने दर्शक, टूट गया छक्कों का महारिकॉर्ड