IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 रनों की बड़ी जीत अपने नाम की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की तारफ मजबूत कदम बढ़ाया है।
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर भारत की शानदार वापसी, सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया मजबूत कदम
IND vs ZIM Match Report: भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना बेहद जरूरी था और खिलाड़ियों ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत ने अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।
दोपहर के मुकाबले में वेस्टइंडीज की हार के बाद भारतीय टीम को अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराते हुए दो अहम अंक अपने नाम किए, जिससे सेमीफाइनल की रेस और रोमांचक हो गई है।
IND vs ZIM: भारत ने जीता अहम मुकाबला
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 184 रन तक ही पहुंच सकी और उसे 72 रन से हार का सामना करना पड़ा।

IND vs ZIM: भारत ने बनाए 254 रन
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। संजू सैमसन और ईशान किशन ने तेज शुरुआत दिलाई, जबकि अभिषेक शर्मा ने इस वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्धशतक जमाया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी तेजी से रन बनाए। अंत में तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच ताबड़तोड़ साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन की विस्फोटक पारी खेली।

IND vs ZIM: रन चेज में पिछड़ा जिम्बाब्वे
254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने संभली हुई शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दबाव बनाए रखा। ब्रायन बेनेट ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, मगर उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। पूरी टीम 184 रन पर सिमट गई और भारत ने 72 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।