IND vs ZIM: बड़े मुकाबले से पहले गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा की हुई एनिमेटेड बातचीत, देखें वायरल VIDEO

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा की एनिमेटेड बातचीत की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

iconPublished: 23 Feb 2026, 11:59 PM
iconUpdated: 24 Feb 2026, 12:11 AM

Gautam Gambhir animated chat with Abhishek Sharma ahead of IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया पर सवालों की बौछार हो रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में 76 रन से हार ने न केवल भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरी उजागर की, बल्कि सेमीफाइनल की राह भी कठिन बना दी। पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने टीम के बल्लेबाजों के ‘इंटेंट’ पर भी सवाल उठाए हैं।

अब टीम इंडिया का पूरा फोकस चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले करो या मरो मुकाबले पर है। इसी बीच टीम के चेन्नई पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बीच बस में हुई एनिमेटेड बातचीत ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है।

IND vs ZIM: टीम बस में गंभीर-अभिषेक की बातचीत ने खींचा ध्यान

चेन्नई पहुंचने के बाद टीम बस में कैद हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठे गहन चर्चा करते नजर आ रहे हैं। दोनों के हावभाव से साफ झलक रहा था कि बातचीत बेहद गंभीर और रणनीतिक थी। हालांकि वीडियो की टाइमलाइन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा पर भरोसा कायम, लेकिन प्रदर्शन चिंता का विषय

टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा पर भरोसा बनाए रखा है, लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन चिंता का कारण बना हुआ है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अच्छी शुरुआत की और एक आकर्षक चौका भी लगाया, जिससे उम्मीद जगी थी। लेकिन वह लय बरकरार नहीं रख सके और 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह ढह गया और टीम को 76 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी।

Abhishek Sharma heads to bat, India vs Netherlands, Men's T20 World Cup, Ahmedabad, February 17, 2026

IND vs ZIM: चेन्नई में करो या मरो मुकाबले की तैयारी

टीम इंडिया सोमवार को चेन्नई पहुंच चुकी है, जहां 26 फरवरी को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबला (IND vs ZIM) खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है, क्योंकि हार की स्थिति में सेमीफाइनल की राह लगभग बंद हो सकती है।

Read More: काश कोहली होते... साउथ अफ्रीका से हार के बाद फैंस को आई Virat Kohli की याद, इस रिकॉर्ड ने तो कर दिया हैरान

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को कहीं ले ना डूबे इन 2 खिलाड़ियों का फॉर्म, जिनपर था सबसे ज्यादा भरोसा, वही दे रहे धोखा!

SA से शर्मनाक शिकस्त के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किसपर फोड़ा हार का ठीकरा? बता दिया आगे का प्लान