IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक ने चेपॉक में दमदार वापसी की है। उन्होंने इस मुकाबले में मात्र 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा का चेपॉक में दिखी धमाकेदार वापसी, 26 गेंदों में ठोकी ताबड़तोड़ फिफ्टी
Abhishek Sharma fifty vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक अहम मुकाबला खेल रही है। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। इस दबाव के बीच भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में वापसी के संकेत दिए हैं।
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मुकाबले में भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला, जहां टीम ने मजबूत शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार फॉर्म में लौटते हुए तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़कर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।
IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
इस मुकाबले में टीम इंडिया ने संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनर के तौर पर उतारा। अभिषेक शर्मा ने शुरुआत में थोड़ा समय लिया, लेकिन इसके बाद आक्रामक रुख अपनाते हुए उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक अपने नाम कर लिया। उन्होंने मात्र 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी की।

IND vs ZIM: 55 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन
अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 30 गेंदों में 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई।

IND vs ZIM: फॉर्म से जूझ रहे थे अभिषेक शर्मा
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा से भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी शुरुआत निराशाजनक रही। वे लगातार तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट हुए थे। इसके बाद उन्होंने सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन बनाए। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि वे फॉर्म में वापसी कर चुके हैं।