IND vs WI: क्या कोलकाता का मौसम भारत और सेमीफाइनल के बीच बनेगा अड़चन? जानिए वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान कैसा रहेगा वेदर

कोलकाता में भारत-वेस्टइंडीज ‘करो या मरो’ मुकाबले से पहले मौसम सबसे बड़ा फैक्टर बन सकता है। आइए जानते है मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

iconPublished: 01 Mar 2026, 05:53 PM
iconUpdated: 01 Mar 2026, 06:04 PM

IND vs WI Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति लेकर आया है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में यह मैच जीतना होगा, जबकि वेस्टइंडीज के पास नेट रन रेट का मजबूत सहारा मौजूद है।

सुपर-8 राउंड की शुरुआत भारत के लिए निराशाजनक रही थी, जब उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी। इस हार ने टीम के नेट रन रेट को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों की शानदार जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने जोरदार वापसी की और अब कोलकाता में होने वाला यह मुकाबला सेमीफाइनल का टिकट तय करेगा।

IND vs WI: बारिश बनी तो भारत के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें

रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज भारत से आगे है, जो टीम इंडिया के लिए चिंता का कारण है। यदि मैच बारिश के कारण रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और दोनों के कुल 3 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में फैसला नेट रन रेट से होगा, जिसमें वेस्टइंडीज (+1.791) भारत (-0.100) से काफी आगे है।

Axar Patel celebrates after getting rid of Tadiwanashe Marumani, India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026, Super Eight, Chennai, February 26, 2026

IND vs WI: कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कोलकाता में मैच के दिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना बेहद कम है। तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि नमी 70 प्रतिशत से अधिक रहने की संभावना है। हवा की रफ्तार लगभग 10–12 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

Bad light halted play at Eden Gardens, Bengal vs Chhattisgarh, Ranji Trophy 2023-24, 3rd day, Kolkata, January 21, 2024

IND vs WI: जीत ही सेमीफाइनल का टिकट

यदि मैच बिना बाधा के पूरा होता है, तो भारत के पास सीधा मौका होगा कि वह जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करे। टीम में ऐसे कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं जो अकेले दम पर मुकाबले का रुख बदल सकते हैं।

IND vs WI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI\

भारत संभावित XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

वेस्टइंडीज संभावित XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ

Read More: SL vs PAK: सुपर-8 में श्रीलंका से जीतकर भी हार गया पाकिस्तान, सेमीफाइनल से हुआ बाहर; न्यूजीलैंड की जगह पक्की

Sahibzada Farhan ने शतक जड़ते हुए रचा इतिहास, तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड

PAK vs SL: 'करो या मरो' मुकाबले से कटा बाबर आजम-सैम अयूब का पत्ता, श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग XI बदली