IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
IND vs WI: करो या मरो मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में हुआ एक बदलाव
Table of Contents
IND vs WI: सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को मुकाबला खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
ये मुकाबला दोनों (वेस्टइंडीज और भारत) ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है क्योंकि ईडन गार्डन में जो भी टीम ये मैच (IND vs WI) जीतेगी वो सीधे सेमीफाइनल चली जाएगी और जो टीम ये मुकाबला गंवा देगी उसका टी20 विश्व कप से सफर खत्म हो जाएगा।
IND vs WI: भारत की प्लेइंग XI में हुआ कोई बदलाव?
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। साथ ही साथ भारतीय कप्तान टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया। यानी सुपर-8 के पिछले मुकाबले में भारतीय टीम जिस कॉम्बिनेशन के साथ उतरी थी उसी के साथ वो इस मुकाबले में भी खेलेगी।
View this post on Instagram
IND vs WI: वेस्टइंडीज टीम में बदलाव
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस गंवाने के बाद टीम में एक बदलाव किया है। ब्रैंडन किंग की जगह टीम में अकील होसैन की वापसी हुई है।

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
भारत : संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ