IND vs WI: आज हारे तो खेल खत्म... 'करो या मरो' मुकाबले में सूर्या-गंभीर खेलेंगे बड़ा दांव! सुपर-8 के आखिरी मैच में बदलेगी भारतीय प्लेइंग XI?

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को सुपर-8 का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय फैंस इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव कर सकते हैं?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 01 Mar 2026, 05:41 PM
iconUpdated: 01 Mar 2026, 05:52 PM

IND vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को आज यानी रविवार, 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेलना है। ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला होगा। जो टीम इस मैच को जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को सुपर-8 का आखिरी मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलना है। इस मुकाबले से पहले भारतीय फैंस इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव कर सकते हैं? वेस्टइंडीज के खिलाफ क्या होगा भारतीय कॉम्बिनेशन आइए जानते हैं।

IND vs WI: जो जीता वो सिंकदर

कोलकाता के ईडन गार्डंस में अपने सुपर-8 के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी। वेस्टइंडीज की अफ्रीकी टीम से हार और भारत की जिम्बाब्वे पर जीत ने ग्रुप-1 के सुपर-8 के इस मैच को दोनों के लिए क्वार्टर फाइनल की तरह बना दिया, क्योंकि जो भा इस मैच को जीतेगा वह अंतिम-4 में प्रवेश करेगा। इस मैच की विजेता टीम को 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टडेयिम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।

IND vs WI
IND vs WI

IND vs WI: कौन करेगा ओपनिंग?

भारत ने सुपर-8 के अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की थी। इस मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से दमदार अर्द्धशतकीय पारी देखने को मिली। अभिषेक शर्मा का बल्ला इस पूरे विश्व कप में खामोश था लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्द्धशतक जड़कर अभिषेक ने भारतीय फैंस की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए संजू सैमसन आए थे। ऐसे में उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भी यही जोड़ी सुपर-8 में ओपनिंग करने उतरेगी।

IND vs WI: मिडिल ऑर्डर में किसे मिलेगी जिम्मेदारी

तीसरे नंबर पर ईशान किशन को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। चौथे पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा को आजमाया जा सकता है। तिलक वर्मा ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ 44 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में तिलक और अभिषेक के बल्ले से दमदार पारी की उम्मीद होगी।

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

IND vs WI: कौन निभाएगा फिनिशर का रोल?

6वें नंबर पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सातवें नंबर पर शिवम दुबे की जोड़ी फिनिशर की भूमिका निभाते दिख सकते हैं। 8वें नंबर पर टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल गेंद और बल्ले के साथ अपना जादू दिखा सकते हैं।

IND vs WI: गेंदबाजी में कौन संभालेगी जिम्मेदारी?

9वें नंबर पर वरुण चक्रवर्ती अपनी फिरकी से विरोधी टीम के छक्के छुड़ा सकते हैं तो वहीं अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी 10वें और 11वें नंबर पर अपना कहर बरपाती नजर आ सकती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया जिस कॉम्बिनेशन के साथ उतरी थी उम्मीद है वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सूर्या और गंभीर उसी प्लेइंग XI के साथ उतरेंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

Read More: T20 World Cup से बाहर होने के बाद Salman Agha छोड़ेंगे पाकिस्तान की कप्तानी या पीसीबी करेगी छुट्टी? छलका कैप्टन का दुख

IND vs WI: नॉकआउट मुकाबले से पहले आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी लौटा वापस

IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच रद्द हुआ तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें क्या कहता है ICC का नियम