IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने महत्वपूर्ण शतक जड़ा है।
IND vs WI: खराब फॉर्म, टीम से हुए ड्रॉप और फिर नॉकआउट में लगाई दमदार फिफ्टी, ईडन गार्डन्स में दिखा संजू सैमसन का दबदबा
Table of Contents
IND vs WI, Sanju Samson fifty: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का आखिरी मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने बड़ा स्कोर खड़ा किया है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट गिरने से दबाव बढ़ता नजर आया। हालांकि, टीम से बाहर किए जा चुके संजू सैमसन ने इस मुकाबले में जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को संभाला और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा।
IND vs WI: संजू सैमसन ने जड़ी अहम फिफ्टी
इस मुकाबले में भारतीय टीम 196 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है, जहां शुरुआती विकेट गिरने के बाद संजू सैमसन ने पारी को संभाला। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में मात्र 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर है।

IND vs WI: इस टूर्नामेंट में की दमदार वापसी
संजू सैमसन को इस टूर्नामेंट की शुरुआत में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था, जहां उनकी जगह ईशान किशन ओपनिंग कर रहे थे। अभिषेक शर्मा के अनुपलब्ध रहने के कारण उन्हें मौका मिला, जिसमें उन्होंने आक्रामक पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत की। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में भी उन्हें अवसर मिला, और अब इस अहम मैच में उनका बल्ला जमकर बोला है।

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने बनाए थे 195 रन
इस मैच (IND vs WI) में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वेस्टइंडीज की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन टीम ने संयम बनाए रखते हुए पारी को संभाला और बाद के ओवरों में तेजी से रन बनाए। रोस्टन चेज के 40 रनों की अहम पारी और अंत में रोवमैन पॉवेल तथा जेसन होल्डर की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
Sahibzada Farhan ने शतक जड़ते हुए रचा इतिहास, तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड