संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचाया। अपनी ऐतिहासिक पारी के बाद सैमसन ने सफलता का श्रेय रोहित शर्मा और विराट कोहली को दिया।
IND vs WI: 97 रन की मैच जिताऊ पारी के बाद संजू सैमसन ने रोहित-कोहली को दिया श्रेय, कही दिल जीतने वाली बात
Table of Contents
Sanju Samson give credit to Rohit-Kohli after IND vs WI: वेस्टइंडीज को वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले में हराकर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। हालांकि, यह जीत आसान नहीं थी और टीम इंडिया को दबाव भरे हालात से बाहर निकालने का काम संजू सैमसन ने किया। उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को यादगार जीत दिलाई।
इस पारी के साथ संजू सैमसन ने न सिर्फ टीम को सफलता दिलाई, बल्कि कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। मैच के बाद उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को देते हुए दिल जीतने वाली बात कही।
IND vs WI: संजू सैमसन ने रोहित-कोहली को दिया श्रेय
मैच (IND vs WI) के बाद बातचीत में संजू सैमसन ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे महान खिलाड़ियों को करीब से देखा है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। सैमसन ने बताया कि भले ही उन्होंने भारत के लिए सीमित मैच खेले हों, लेकिन उन्होंने रोहित, विराट और महेंद्र सिंह धोनी को खेलते हुए देखकर परफेक्शन, धैर्य और मैच को फिनिश करने की कला सीखी।
उन्होंने कहा कि अपने डेब्यू के बाद से ही वह एक खास पारी खेलने का इंतजार कर रहे थे और यह दिन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन बन गया। सैमसन ने यह भी माना कि उनकी यह 97 रन की नाबाद पारी उनके टी20 इंटरनेशनल करियर के तीनों शतकों से भी ज्यादा खास है।
IND vs WI: रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुई ऐतिहासिक पारी
संजू सैमसन ने 194 की स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर बन गया। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली के नाबाद 82 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

यह पारी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी भी है। इस सूची में सुरेश रैना 101 रन के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि सैमसन ने 97 रन बनाकर रोहित शर्मा (92 रन, 2024) को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
IND vs WI: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने की जमकर तारीफ
संजू सैमसन की पारी पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि अच्छे लोगों के साथ हमेशा अच्छा होता है। उन्होंने सैमसन की मेहनत, धैर्य और अपने मौके का इंतजार करने की क्षमता की जमकर सराहना की। सूर्यकुमार ने कहा कि सैमसन ने लंबे समय तक इंतजार किया, कड़ी मेहनत की और आज उन्हें उसका फल मिला। उनकी यह पारी न सिर्फ टीम की जीत की वजह बनी, बल्कि पूरे ड्रेसिंग रूम के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
Sahibzada Farhan ने शतक जड़ते हुए रचा इतिहास, तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड