IND vs WI: दबाव में तौलिए के साथ संजू सैमसन का बैट लेकर चले गए रिंकू सिंह, मजेदार वीडियो वायरल

IND vs WI: ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान रिंकू सिंह गलती से तौलिए के साथ संजू सैमसन का बैट लेकर मैदान से बाहर जाने लगे। सैमसन ने उन्हें बुलाकर बैट वापस लिया और यह मजेदार घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

iconPublished: 02 Mar 2026, 05:18 PM
iconUpdated: 02 Mar 2026, 05:28 PM

IND vs WI, Rinku Singh took Sanju Samson bat: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान टीम इंडिया ने जहां शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई, वहीं मैदान पर घटी एक मजेदार घटना ने फैंस का खूब मनोरंजन किया। इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा न होने के बावजूद रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और इसकी वजह उनका एक वायरल वीडियो है।

दरअसल, जब संजू सैमसन मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे, उसी दौरान ड्रिंक्स ब्रेक में हुई एक छोटी-सी गलती ने पूरे माहौल को हल्का कर दिया। रिंकू सिंह पानी लेकर मैदान में पहुंचे, लेकिन वापसी के समय उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर खिलाड़ी भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके और फैंस के लिए यह पल यादगार बन गया।

IND vs WI: रिंकू सिंह बैट लेकर लौटने लगे

ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कुलदीप यादव और रिंकू सिंह संजू सैमसन को पानी पिलाने मैदान पर आए। रिंकू के कंधे पर तौलिए थे और उन्होंने सैमसन का बैट भी पकड़ रखा था। इसी बीच जल्दबाजी में रिंकू बैट लेकर ही मैदान से बाहर जाने लगे। सैमसन ने जब देखा कि उनका बैट उनके पास नहीं है तो उन्होंने तुरंत रिंकू को आवाज लगाई। इसके बाद रिंकू मुस्कुराते हुए वापस आए और बैट लौटाया।

IND vs WI: दूसरों के बैट लेने में ‘माहिर’ माने जाते हैं रिंकू

क्रिकेट फैंस के बीच यह बात मजाक में कही जाती है कि रिंकू सिंह को दूसरों के बैट इस्तेमाल करने का खास शौक है। वह पहले भी विराट कोहली का बैट मांगकर इस्तेमाल कर चुके हैं और कई बार उनसे बैट लेते हुए देखे गए हैं।

Sanju Samson soaks in an all-timer of an innings, India vs West Indies, T20 World Cup Super Eight, Kolkata, March 1, 2026

IND vs WI: उसी बैट से सैमसन ने खेली मैच जिताऊ पारी

मजेदार घटना अपनी जगह, लेकिन जिस बैट को रिंकू सिंह लेकर जा रहे थे, उसी से संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सैमसन ने नाबाद 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने इस मुकाबले (IND vs WI) में 196 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की।

Read More: Team India: सुपर-8 में प्रचंड जीत के बाद सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत? कब और कहां होगी इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

'कई बार खुद पर शक हुआ...' महाजीत के बाद भावुक हुए संजू सैमसन, बताया कैसे बुरे वक्त में अपने खेल पर किया काम?

Team India: BCCI ने किया वनडे और टेस्ट सीरीज का ऐलान, इस दिन से एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा