IND vs WI: शिमरन हेटमायर के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का दबदबा जारी है। टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने उन्हें आउट कर छठी बार अपना शिकार बनाया।
IND vs WI: जसप्रीत बुमराह के सामने फिर से निकली शिमरन हेटमायर की हवा, काल बनकर किया 6वीं बार शिकार
IND vs WI, Jasprit Bumrah 6th wicket against Shimron Hetmyer: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का आखिरी मुकाबला कोलकाता में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने की दृष्टि से यह मैच बेहद अहम है। एक तरह से यह मुकाबला दोनों के लिए वर्चुअल क्वार्टरफाइनल बन गया है।
इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। वहीं, शिमरॉन हेटमायर के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का दबदबा जारी रहा और उन्होंने उन्हें टी20 में छठी बार आउट किया।
IND vs WI: छठी बार हेटमायर का बुमराह का किया शिकार
वेस्टइंडीज के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इन-फॉर्म बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को एक बार फिर पवेलियन भेजा। टी20 क्रिकेट में बुमराह अब तक हेटमायर को छह बार आउट कर चुके हैं, जो उनके खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज के दबदबे को साफ दर्शाता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इन-फॉर्म बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को एक बार फिर पवेलियन भेजा। टी20 क्रिकेट में बुमराह अब तक हेटमायर को छह बार आउट कर चुके हैं, जो उनके खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज के दबदबे को साफ दर्शाता है।
IND vs WI: कैसा है बुमराह के खिलाफ हेटमायर का रिकॉर्ड
शिमरॉन हेटमायर का जसप्रीत बुमराह के खिलाफ बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 10 पारियों में 23 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 17 रन बनाए हैं। इस दौरान बुमराह ने उन्हें 6 बार आउट किया है। हेटमायर का स्ट्राइक रेट 73.91 और औसत 2.83 रहा है, जो इस मुकाबले में बुमराह की स्पष्ट बढ़त को दिखाता है।

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने बनाए 195 रन
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत धीमी लेकिन संतुलित रही, जिसके बाद टीम ने तेजी से रन गति बढ़ाई। रोस्टन चेज के 40 रन और अंत में रोवमैन पॉवेल व जेसन होल्डर की दमदार फिनिश की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 195 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
Sahibzada Farhan ने शतक जड़ते हुए रचा इतिहास, तोड़ डाला विराट कोहली का रिकॉर्ड