IND vs WI 2nd Test Day 1 Stumps: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दिल्ली टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिये।
IND vs WI 2nd Test Day 1 Stumps: यशस्वी जायसवाल का जवाब नहीं, साई सुदर्शन शतक से चूके; पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 318/2

IND vs WI 2nd Test Day 1 Stumps: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए। दिल्ली टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल एंड कंपनी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। पहले दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 173 रन बनाए और कप्तान शुभमन गिल ने उनका साथ देते हुए 68 गेंदों पर 20 रन बनाए।
IND vs WI 2nd Test Day 1 Stumps: शतक से चूके साई सुदर्शन
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम को जो दो झटके लगे हैं, उनमें केएल राहुल और साई सुदर्शन के विकेट शामिल हैं। राहुल 38 रन और सुदर्शन 87 रन बनाकर आउट हुए। सुदर्शन शतक से चूक गए। यशस्वी के टेस्ट करियर का यह सातवां शतक रहा। उन्होंने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी निभाई।
That will be Stumps on Day 1️⃣
— BCCI (@BCCI) October 10, 2025
1️⃣7️⃣3️⃣*for Yashasvi Jaiswal 🫡
8️⃣7️⃣ for Sai Sudharsan 👏
3️⃣1️⃣8️⃣/2️⃣ for #TeamIndia
Captain Shubman Gil and Yashasvi Jaiswal will resume proceedings on Day 2. 👍
Scorecard ▶ https://t.co/GYLslRzj4G#INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/neKB3PEM5J
IND vs WI 2nd Test: यशस्वी जायसवाल का जलवा
यशस्वी जायसवाल ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 224 गेंद पर यह उपलब्धि हासिल की। यशस्वी ने अब तक सात शतकों में से पांच बार 150+ रन की पारी खेली है। यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सातवां टेस्ट शतक बनाया और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए। 24 साल की उम्र से पहले यशस्वी जायसवाल से ज्यादा टेस्ट शतक सिर्फ तीन दिग्गजों ने बनाए थे। इसमें डॉन ब्रैडमैन, सचिन तेंदुलकर और गैरी सोबर्स शामिल हैं।