IND vs USA: भारत और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप का तीसरा मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। आइए जानते है मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल।
IND vs USA: क्या भारत-यूएसए मैच में बारिश बनेगी बाधा? जानिए कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल
Table of Contents
IND vs USA Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने सफर की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज़ करना चाहेंगी। भारतीय टीम हालिया फॉर्म में मजबूत दिख रही है, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर कोई भी टीम हल्के में नहीं ली जा सकती।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरने वाली टीम इंडिया के सामने चुनौती सिर्फ यूएसए नहीं, बल्कि मौसम को लेकर भी फैन्स के मन में सवाल हैं। सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत-यूएसए मुकाबले में बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है या फिर दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिलेगा।
IND vs USA मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
भारत और यूएसए के बीच यह मुकाबला (IND vs USA) 7 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस दिन मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है, जिससे खेल में किसी तरह का व्यवधान नहीं आएगा। दिन में तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि रात के समय यह घटकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। यानी फैन्स को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

IND vs USA: वार्मअप मैच में यूएसए ने दिखाया दम
यूएसए ने वर्ल्ड कप से पहले इंडिया ए के खिलाफ खेले गए वार्मअप मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया था। 238 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिकी बल्लेबाजों ने 200 रन ठोक दिए थे। इस प्रदर्शन से साफ है कि यूएसए की बल्लेबाजी में ताकत है और वह बड़े उलटफेर की कोशिश जरूर करेगी।
IND vs USA: दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।

USA: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।
Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौक! डेढ़ साल बाद करेगा टीम इंडिया में वापसी