IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सफर का आगाज यूएसए के खिलाफ मुकाबले से होगा। जिसमें USA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत की प्लेइंग XI में कुछ अहम और बड़े बदलाव किए गए हैं।
IND vs USA: यूएसए ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग XI से कटा सैमसन-बुमराह का पत्ता; किसे मिला मौका?
Table of Contents
IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया का सामना यूएसए से है। इस मुकाबले में USA ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है यानी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम कॉम्बिनेशन के बारे में बात करते हुए टीम में हुए 2 अहम बदलाव के बारे में बात की। यूएसए के खिलाफ मुकाबले में विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ड्रॉप कर दिया गया है।
IND vs USA: बुमराह क्यों हुए बाहर?
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर 2 खिलाड़ियों के बाहर होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीम में संजू सैमसन नहीं है और वायरल फीवर के चलते दर्भाग्यवश बुमराह को भी बाहर होना पड़ा है। बुमराह के बीमार होने की जानकारी BCCI की ओर से भी शेयर की गई है।

IND vs USA: किसे मिला प्लेइंग XI में मौका?
संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के चलते तिलक वर्मा और मोहम्मद सिराज की भारतीय प्लेइंग इलेवन में वापसी होती दिखी है। संजू सैमसन की जगह तिलक वर्मा आए हैं जबकि जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मिली है। सिराज पहले भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन, घुटने की इंजरी के चलते हर्षित राणा के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उन्हें टीम में आने का मौका मिला और बुमराह को हुए बुखार के चलते प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला है।
View this post on Instagram
IND vs USA: भारत और यूएसए की प्लेइंग XI
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती
यूएसए: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर
खबर अपडेट हो रही है...
Read More: IND vs USA: वानखेड़े में आज खेला जाएगा भारत-यूएसए का मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव
PAK vs NED: पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया, फहीम अशरफ ने बचाई लाज