टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर अहम अपडेट दिया
IND vs USA: सुंदर-बुमराह की फिटनेस पर सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, कप्तान ने बताया कब होगी वापसी
भारतीय क्रिकेट टीम ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ 29 रनों की जीत के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शानदार शुरुआत की है। इस मुकाबले में भारत को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने मैच अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की।
इस मुकाबले में टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उतरी थी, वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी काफी समय से टीम से बाहर चल रहे हैं, हालांकि वह अब भी स्क्वाड का हिस्सा बने हुए हैं। पहले मुकाबले के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर अहम अपडेट दिया।
IND vs USA: सूर्यकुमार यादव ने दी अपडेट
मुकाबले के बाद सूर्यकुमार यादव ने बताया कि जसप्रीत बुमराह को केवल वायरल फीवर था और वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर को लेकर कप्तान ने कहा कि वह अगले मुकाबले से पहले दिल्ली में टीम इंडिया को जॉइन कर लेंगे।
IND vs USA: पहले ही हो चुका है एक बदलाव
टूर्नामेंट के आगाज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा था, जब वॉर्म-अप मुकाबले के बाद हर्षित राणा चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया गया, जिन्होंने मौका मिलते ही शानदार प्रदर्शन किया।
IND vs USA: वापसी पर कैसा रहा सिराज का प्रदर्शन
इस मुकाबले में भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ 162 रनों का बचाव कर रही थी। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत भारत यह मुकाबला जीतने में सफल रहा।

IND vs USA: कब है भारत का अगला मुकाबला
यूएसए के खिलाफ जीत के साथ टीम इंडिया ने अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की है। अब भारत का अगला मुकाबला नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा।
READ MORE HERE:
Mohammed Siraj: 24 घंटे में बदली किस्मत, 557 दिनों बाद कमबैक मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ चमके सिराज
‘बल्लेबाजी में हम थोड़ा...’ जीत के बावजूद कप्तान सूर्या ने मानी कमी, अगले मैच से पहले सीख जरूरी