IND vs USA: वानखेड़े में आज खेला जाएगा भारत-यूएसए का मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते है कब, कहां और कैसे देख सकते है इस मुकाबले को लाइव।

iconPublished: 07 Feb 2026, 03:03 PM
iconUpdated: 07 Feb 2026, 03:15 PM

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज़ आज से होने जा रहा है और पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। ग्रुप स्टेज के तीसरे मैच में टीम इंडिया का सामना यूएसए से होगा। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारतीय दर्शकों की जबरदस्त मौजूदगी तय मानी जा रही है।

टूर्नामेंट से पहले खेले गए वार्मअप मैच में यूएसए ने इंडिया ए को कड़ी टक्कर देकर सभी को चौंका दिया था। ऐसे में ग्रुप स्टेज में भी अमेरिकी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। दूसरी ओर टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी, ताकि खिताब बचाने की दिशा में मजबूत कदम रखा जा सके।

IND vs USA: खिताब डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

भारत इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रहा है। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम अब सूर्यकुमार यादव की अगुआई में मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया का लक्ष्य एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाना होगा, जबकि यूएसए की टीम कुछ मुकाबले जीतकर बड़े उलटफेर की तलाश में रहेगी।

IND vs USA, T20 World Cup 2024: India qualify for Super Eight with win over USA

IND vs USA मैच की टाइमिंग और वेन्यू

भारत और यूएसए के बीच यह मुकाबला 7 फरवरी को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। टॉस मुकाबले से आधा घंटा पहले यानी 6:30 बजे किया जाएगा। वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, ऐसे में हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है।

IND vs USA: टीवी पर कहां देखें IND vs USA मैच लाइव

भारत बनाम यूएसए मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कमेंट्री के साथ फैंस मैच का मजा ले सकते हैं।

IND vs USA Highlights, T20 World Cup 2024: Suryakumar Yadav's 50 guides India to Super 8s with win against USA after Virat Kohli and Rohit Sharma flop again | Cricket News - The Indian Express

फ्री में कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs USA मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा यह मैच फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर भी देखा जा सकता है। जिन दर्शकों के पास फ्री डिश है, वे डीडी स्पोर्ट्स के जरिए भारत के सभी मैच बिना किसी शुल्क के लाइव देख सकते हैं।

READ MORE HERE:

IND vs USA: क्या भारत-यूएसए मैच में बारिश बनेगी बाधा? जानिए कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल

PAK vs NED: पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया, फहीम अशरफ ने बचाई लाज

U19 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया ने मनाया जश्न, भोजपुरी गाने पर वैभव सूर्यवंशी का दिखा धमाल