IND vs USA: बीच मुकाबले में गौतम गंभीर के मैसेज ने पलटी बाजी, जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा

खराब बल्लेबाजी के बीच दबाव में फंसी टीम इंडिया को बीच मुकाबले में गौतम गंभीर के मैसेज ने नई दिशा दी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभालते हुए पारी को संभाला था।

iconPublished: 08 Feb 2026, 09:08 AM
iconUpdated: 08 Feb 2026, 11:34 PM

IND vs USA Gautam Gambhir message helped India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ‘ए’ में भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच खेला गया मुकाबला स्कोरबोर्ड से कहीं ज्यादा कहानी अपने भीतर समेटे हुए था। मुंबई में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और एक समय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी हुई नजर आई। हालांकि, दबाव के उस माहौल में भारत ने खुद को संभाला और आखिरकार 29 रनों से जीत दर्ज की।

इस जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने राहत की सांस जरूर ली, लेकिन उनके शब्दों में आत्ममंथन साफ झलकता दिखा। मैच के बाद उन्होंने माना कि बल्लेबाजी में टीम से चूक हुई, लेकिन साथ ही यह भी बताया कि बीच मुकाबले में मिले एक खास संदेश ने पूरा खेल बदल दिया।

IND vs USA: ????????? ????????? ????????? ??????????????? ???????????? ?????? ??????????????? ????????? ????????????????????? ???????????????

सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया कि जब भारतीय टीम दबाव में थी, तब कोच गौतम गंभीर का मैसेज उनके लिए निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने बताया कि 14वें ओवर के बाद ब्रेक के दौरान गंभीर ने उन्हें क्रीज पर टिके रहने की सलाह दी। कप्तान के मुताबिक, गंभीर को भरोसा था कि अगर वह अंत तक बल्लेबाजी करेंगे तो हालात उनके पक्ष में जा सकते हैं। इसी भरोसे ने सूर्या को संयम के साथ खेलने का आत्मविश्वास दिया।

Image

<strong>????????? ?????????????????? ?????? ??????????????????????????? ???????????? ????????? ???????????????</strong>

इस मुकाबले (IND vs USA) में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह निराशाजनक साबित हुआ। एक समय मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम हावी नजर आ रही थी, जब भारत ने 46 रन पर चार और 76 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और पारी को संभालते हुए भारतीय बल्लेबाजी क्रम का पूरा भार अपने कंधों पर लिया।

Tilak Varma went for the big hits in the powerplay, India vs USA, T20 World Cup 2026, Group A, Mumbai, February 7, 2026

???????????? ????????? ????????????????????? ?????? ?????????

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए, जिसमें सूर्यकुमार यादव की आक्रामक अर्धशतकीय पारी सबसे अहम रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 132 रन तक ही पहुंच सकी। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लेकर भारत की जीत की नींव रखी।