IND vs UAE: लगातार 15वीं और सबसे बड़ी जीत से लेकर भारत ने यूएई के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, सिर्फ 27 गेंदों में जीता मैच

IND vs UAE, Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का दूसरा मैच भारत और यूएई के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड कायम हुए, जिसमें टी20 इंटरनेशनल के अंदर भारत की सबसे बड़ी जीत भी शामिल रही।

iconPublished: 11 Sep 2025, 10:15 AM
iconUpdated: 11 Sep 2025, 10:37 AM

IND vs UAE, Asia Cup 2025 Records List: भारत और यूएई के बीच (IND vs UAE) एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला बुधवार (10 सितंबर) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने गेंदें बचने के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा भी मुकाबले में टीम इंडिया ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

यह एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 09 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में एक पल को भी ऐसा नहीं लगा कि यूएई ने शिकंजा कसा हो। तो आइए जानते हैं कि इस मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड टूटे।

गेंदें बचने के लिहाज से सबसे बड़ी जीत (फुल मेंबर टीम)

टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ गेंदें बचने के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 93 गेंद पहले जीत दर्ज की। इससे पहले टीम इंडिया ने 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 81 गेंद रहते जीत अपने नाम की थी। वहीं ओवरऑल यह भारत की फॉर्मेट में गेंदें बचने के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत रही।

IND vs UAE Asia Cup 2025 records

101 गेंद बाकी- इंग्लैंड बनाम ओमान नॉर्थ साउंड 2024
93 गेंद बाकी- भारत बनाम यूएई दुबई 2025
90 गेंद बाकी- श्रीलंका बनाम नेट चैटोग्राम 2014
90 गेंद बाकी- जिम्बाब्वे बनाम मोज़ाम्बिक नैरोबी 2024

सबसे कम गेंदों में खत्म होने वाला T20I मैच (फुल मेंबर शामिल)

93 गेंद- नेट बनाम श्रीलंका चटगाँव 2014
99 गेंद- ओमान बनाम इंग्लैंड नॉर्थ साउंड 2024
103 गेंद- नेट बनाम श्रीलंका शारजाह 2021
106 गेंद- यूएई बनाम भारत दुबई 2025

IND Asia Cup

T20I की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज (IND vs UAE)

बता दें कि भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में रन चेज करते हुए पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था। इसके साथ अभिषेक ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।

रोहित शर्मा अहमदाबाद 2021 में आदिल रशीद की गेंद पर
यशस्वी जयसवाल 2024 में सिकंदर रजा की गेंद पर
संजू सैमसन मुंबई 2025 में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर
अभिषेक शर्मा 2025 में हैदर अली की गेंद पर

Read more: IND vs UAE: लगातार 15 'हार' के बाद भारत को यूएई के खिलाफ मिली जीत, आंकड़ा देख आपका भी चकरा जाएगा सिर

Jasprit Bumrah: एशिया कप में जसप्रीत बुमराह की खूबसूरत 'यॉर्कर'... चारों खाने चित हुआ बल्लेबाज, VIDEO आपको कर देगा खुश

Follow Us Google News