IND vs SL Asia Cup 2025 Super-4 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया सुपर-4 का मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा। सुपर ओवर में टीम इंडिया ने सिर्फ 1 गेंद में ही जीत दर्ज कर ली।
IND vs SL Highlights: फाइनल से पहले 'सुपर ओवर' में भारत ने श्रीलंका को रौंदा, अर्शदीप चमके, निसांका का शतक बेकार

IND vs SL Asia Cup 2025 Super-4 Highlights: एशिया कप 2025 के सुपर-4 में शुक्रवार (26 सितंबर) को भारत और श्रीलंका की टीमें (IND vs SL) दुबई के दुबई इंटरनेशनल मुकाबले पर आमने-सामने थीं। दोनों के बीच खेला गया मुकाबला 'सुपर ओवर' तक पहुंचा, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की।
सुपर ओवर में भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने कमाल करते हुए सिर्फ 02 रन खर्च किए। उन्होंने 5 गेंदों में श्रीलंका के दोनों विकेट गिराकर पारी को समाप्त किया। फिर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 01 गेंदों में 03 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली।
A Super fight and A Super Win!
— BCCI (@BCCI) September 26, 2025
Updates ▶️ https://t.co/xmvjWCaN8L#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Super4 | #INDvSL pic.twitter.com/J0VAgHsVUl
बेकार गया पथुम निसंका का शतक (IND vs SL)
श्रीलंका के लिए 20 ओवर वाले मुकाबले में रन चेज करते हुए ओपनिंग पर उतरे पथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 107 रन स्कोर किए। लेकिन श्रीलंका की हार के साथ उनका यह शतक बेकार चला गया।
View this post on Instagram
भारत ने बनाया 200 रनों से बड़ा टोटल (IND vs SL)
मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 31 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 61 रन स्कोर किए। इस दौरान श्रीलंका के लिए चमीरा, हसरंगा, शनाका और असलंका ने 1-1 विकेट लिया।
रन चेज में श्रीलंका ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
श्रीलंका ने मुकाबले में रन चेज करते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बोर्ड पर लगाए।
हालांकि यह टीम के लिए सफर रन चेज नहीं रहा। बता दें कि इससे पहले श्रीलंका ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा रन 194 रनों का बांग्लादेश के खिलाफ किया था। हालांकि वो श्रीलंका के लिए सफल रन चेज था।