IND vs SA: कहीं भारी न पड़ जाए सूर्या-गंभीर को ये फैसला! सुपर-8 के अहम मुकाबले से क्यों किया अक्षर पटेल को ड्रॉप?

IND vs SA: अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 जैसे अहम मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 22 Feb 2026, 07:16 PM
iconUpdated: 22 Feb 2026, 07:38 PM

IND vs SA, Axar Patel: सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने एक ऐसा फैसला ले लिया जिसने सभी भारतीय फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया।

ये फैसला था अक्षर पटेल (Axar Patel) को सुपर-8 के अहम मुकाबले से ड्रॉप करने का। जी हां, अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 जैसे अहम मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

Axar Patel की जगह किसे मिला मौका?

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अक्षर पटेल का आराम देकर भारत ने वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया था। टीम सुपर-8 में जगह बना चुकी थी। लेकिन इस मैच में भी अक्षर को ड्रॉप किया गया है। सुंदर ने उस मुकाबले में 4 ओवर में 36 रन दिए थे और एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। अक्षर पटेल ने तीन मैचों में 6 शिकार किए हैं। साउथ अफ्रीका के टॉप-6 में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।

Axar Patel
Axar Patel

Axar Patel को क्यों किया बाहर?

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय कहा, 'यह अक्षर पटेल के लिए बहुत कठोर है, लेकिन हम पिछले मैच की टीम के साथ ही जा रहे हैं। यह सिर्फ एक टैक्टिकल फैसला है, इसलिए पिछले गेम से कोई बदलाव नहीं है।' अक्षर पटेल बीच के ओवर्स में टीम इंडिया के लिए अहं विकेट चटकाते आए हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका जैसे अहम मुकाबले से उन्हें ड्रॉप करना कप्तान सूर्या और कोच गंभीर को भारी पड़ सकता है।

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका की Playing XI

भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

Read More: IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, किए 4 बदलाव; प्लेइंग XI में किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

IND vs SA: अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज मचाएंगे धूम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किसको होगा फायदा?

IND vs SA: भारत या साउथ अफ्रीका, हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?