IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, किए 4 बदलाव; प्लेइंग XI में किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

IND vs SA Toss Update: सुपर 8 के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

iconPublished: 22 Feb 2026, 06:40 PM
iconUpdated: 22 Feb 2026, 07:10 PM

IND vs SA Toss Update:

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के तीसरे मुकाबले में आमने-सामने हैं। पिछले संस्करण की दोनों फाइनलिस्ट टीमों के बीच खेला जा रहा यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। इसे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल का रिपीट मुकाबला भी कहा जा रहा है, जिसने इस भिड़ंत का रोमांच और बढ़ा दिया है।

इस अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव ने भी बताया कि वो पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में 4 बदलाव किए है वही अक्षर पटेल को बाहर छोड़ते हुए टीम इंडिया सेम प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर रही है।

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। पिच को ध्यान में रखते हुए एडेन मारक्रम ने ये फैसला लिया है। सूर्यकुमार यादव ने भी बताया की पिच को देखते हुए वे भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे लेकिन वे लक्ष्य का पीछा करने के लिए भी तैयार है।

IMG 6142

IND vs SA: दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में लिया बड़ा फैसला

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने प्लेइंग 11 में 4 बड़े बदलाव किए है। पिछले मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया गया था लेकीन इस बड़े मुक़ाबले के लिए सभी टीमों की वापसी हो गई है। भारत ने इस मुकाबले में बदलाव नहीं किए है जिस वजह से अक्षर पटेल प्लेइंग 11 से बाहर है। सूर्यकुमार यादव ने बताया की टैक्टिकल कारणों की वजह से ये बड़ा फैसला लिया गया है।

6aeacbef Ec6c 40ff B159 F272cde482f6

IND vs SA: भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

IND vs SA: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

खबर अपडेट की जा रही है

Read More: IND vs SA: अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज मचाएंगे धूम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किसको होगा फायदा?

IND vs SA: भारत या साउथ अफ्रीका, हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

IND vs SA: इंद्र देवता फेरेंगे फैंस के अरमानों पर पानी! सुपर-8 में भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले कैसा है अहमदाबाद के मौसम का हाल?