IND vs SA: वार्म अप मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने चुनी बल्लेबाजी, टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम में हुआ बदलाव

IND vs SA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।

iconPublished: 04 Feb 2026, 06:46 PM
iconUpdated: 04 Feb 2026, 06:51 PM

IND vs SA, Warm Up Match toss update: 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, जहां सभी टीमें अपनी तैयारियों के अंतिम चरण में जुटी हुई हैं। टूर्नामेंट के आगाज से पहले टीमें वार्म-अप मुकाबले खेल रही हैं, इसी क्रम में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आज आमने-सामने हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह वार्म-अप मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया ने इस मैच में एक बड़ा फैसला भी लिया है।

IND vs SA: टीम इंडिया ने लिया बड़ा फैसला

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बड़े बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। इससे पहले ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन निभा रहे थे, लेकिन वार्म-अप मैच में टीम मैनेजमेंट ने नया संयोजन आजमाने का फैसला किया है।

SMAT 2025-26: Ishan Kishan Hails Abhishek Sharma's Relentless Work Ethic - Sports News Portal | Revsportz

IND vs SA: क्या बोले सूर्यकुमार यादव?

टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपने बयान में कहा ‘हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। बाद में ओस आ सकती है, इसलिए हम अपने गेंदबाज़ों को चुनौती देना चाहते हैं। आज खुद को परखने का अच्छा मौका है। पारी की शुरुआत ईशान और अभिषेक ही करेंगे’।

Image

उन्होंने आगे कहा ‘जब आप इस खेल को खेलते हैं, तो उसके साथ ज़िम्मेदारी भी आती है। दबाव हमेशा रहता है, लेकिन उसी समय इतनी बड़ी संख्या में लोग आपको सपोर्ट करने आते हैं, जो आपको एक अतिरिक्त बढ़त देता है। हम बस वही करना चाहते हैं, जो पिछले डेढ़ साल से करते आ रहे हैं।’

IND vs SA: भारत का स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव

IND vs SA: साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा