IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने लिया 2024 फाइनल का बदला, 76 रनों से भारत को रौंद थमाई शर्मनाक हार

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल का बदला लेते हुए भारतीय टीम को 2026 के पहले सुपर 8 मुकाबले में 76 रनों की बड़ी हार थमाई है।

iconPublished: 22 Feb 2026, 10:38 PM
iconUpdated: 22 Feb 2026, 10:52 PM

IND vs SA Match Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार के साथ अभियान की शुरुआत करनी पड़ी। पिछले संस्करण की उपविजेता साउथ अफ्रीका ने फाइनल की हार का बदला लेते हुए भारत को इस मुकाबले में करारी शिकस्त दी।

भारतीय टीम को हर विभाग में पछाड़ते हुए साउथ अफ्रीका ने 76 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम अपने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। 18.5 ओवर में मात्र 111 रन पर सिमटकर भारत ने यह मुकाबला 76 रनों से गंवा दिया।

IND vs SA: भारत को मिली शर्मनाक हार

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोई भी भारतीय बल्लेबाज पारी को संभाल नहीं पाया। लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने की वजह से टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और उसे 76 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। यह टी20 क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार मानी जा रही है।

A pumped Corbin Bosch after removing Washington Sundar, India vs South Africa, T20 World Cup 2026, Super Eights, Ahmedabad, February 22, 2026

साउथ अफ्रीका ने बनाए थे 187 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने अपने तीन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मात्र 20 रन पर गंवा दिए। इसके बाद डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभालते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

David Miller and Dewald Brevis put up a big stand after an early wobble, India vs South Africa, T20 World Cup 2026, Super Eights, Ahmedabad, February 22, 2026

डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 63 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में नाबाद 44 रन की पारी खेली। इन पारियों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन खड़े किए।

A disappointed Suryakumar Yadav walks back, India vs South Africa, T20 World Cup 2026, Super Eights, Ahmedabad, February 22, 2026

शिवम दुबे के अलावा भारतीय बल्लेबाजी रही फ्लॉप

187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने शुरुआत से ही विकेट गंवाने शुरू कर दिए। कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिककर पारी को आगे नहीं बढ़ा सका, जिससे दबाव लगातार बढ़ता गया। अंत में शिवम दुबे ने 37 गेंदों में 42 रन की पारी खेलकर हार के अंतर को कम करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास साथ नहीं मिला। भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई और मुकाबला 76 रनों से गंवा बैठी।

Read More: IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, किए 4 बदलाव; प्लेइंग XI में किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

IND vs SA: अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज मचाएंगे धूम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किसको होगा फायदा?

IND vs SA: भारत या साउथ अफ्रीका, हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?