अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते है इस दौरान पिच का हाल क्या रहने वाला है।
IND vs SA: अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज मचाएंगे धूम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किसको होगा फायदा?
Table of Contents
IND vs SA Pitch Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं, ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ दो अंक का नहीं बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त का भी होगा। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत पर टिकी हैं।
पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। ऐसे में प्रोटियाज टीम बदले की भावना के साथ मैदान में उतरेगी, जबकि टीम इंडिया इतिहास दोहराने के इरादे से खेलेगी। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है क्या अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनेगी या गेंदबाज मैच पर कब्जा जमाएंगे?
IND vs SA: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट: रन बरसेंगे या विकेट गिरेंगे?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और उछाल भी संतुलित रहता है, जिससे शॉट खेलने में आसानी होती है। ऐसे में दोनों टीमों के विस्फोटक बल्लेबाज बड़े स्कोर की नींव रख सकते हैं।

हालांकि तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की मदद मिलने की संभावना रहती है। अगर शुरुआती ओवरों में स्विंग मिली तो बुमराह, रबाडा और नॉर्खिया जैसे गेंदबाज मैच का रुख बदल सकते हैं। कुल मिलाकर, यह पिच संतुलित है लेकिन बल्लेबाजों को थोड़ा ज्यादा फायदा देती दिख रही है।
IND vs SA: आंकड़े क्या कहते हैं? टॉस बनेगा मैच का टर्निंग पॉइंट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक खेले गए 15 टी20 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 मैच जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सिर्फ 5 बार सफलता मिली है। यह आंकड़ा साफ संकेत देता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है।
यहां पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है, जो बताता है कि यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है। अगर कोई टीम 180+ का स्कोर खड़ा करती है, तो दूसरी टीम पर दबाव बढ़ सकता है।

IND vs SA: भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
IND vs SA: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
Read More: T20 WC 2026: सुपर-8 में कितने मैच जीतकर भारत को मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री? समझे पूरा समीकरण