IND vs SA: भारत के खिलाफ केशव महाराज ने एक ही ओवर में 3 विकेट चटकाते हुए टीम इंडिया से मुकाबला छीन लिया। बल्लेबाजों ने एक ही तरीके से सभी विकेट गवाएं।
IND vs SA: एक ही ओवर में केशव महाराज ने भारत से छीना मुकाबला, एक ही खिलाड़ी को थमाए 3 कैच
IND vs SA, Keshav Maharaj wiped out match in 1 over: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत अपने नाम की।
साउथ अफ्रीका ने भारत को हर विभाग में मात दी, जिसके चलते उसने यह मुकाबला 76 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया संघर्ष करती दिखी, लेकिन केशव महाराज ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर भारत से मैच पूरी तरह छीन लिया।
IND vs SA: केशव महाराज ने एक ही ओवर में छीन लिया मुकाबला
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम दबाव में थी। हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन 15वें ओवर में गेंदबाजी करने आए केशव महाराज ने मैच का रुख ही बदल दिया।

ड्रिंक्स ब्रेक के बाद अपने ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच दे बैठे। इसके बाद रिंकू सिंह ने एक गेंद डॉट खेली और अगली ही गेंद पर फिर स्टब्स को कैच थमा दिया। ओवर की अंतिम गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और वे भी उसी अंदाज में आउट हो गए।
IND vs SA: भारतीय बल्लेबाजी ने किया निराश
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम इंडिया ने शुरुआत से ही विकेट गंवाने शुरू कर दिए और मैच धीरे-धीरे हाथ से निकलता चला गया।

भारत की ओर से ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और टीम ने मात्र 51 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए। बीच में हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने साझेदारी कर उम्मीद जगाई, लेकिन हार्दिक के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई और भारतीय पारी बिखर गई।
IND vs SA: भारत या साउथ अफ्रीका, हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?