IND vs SA: पावरप्ले में बुमराह-अर्शदीप की जोड़ी ने उड़ाई साउथ अफ्रीका की धज्जियां, धाकड़ बल्लेबाजों को किया चारो खाने चित्त

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने पॉवरप्ले में विकेट चटका कर उनकी बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा दी थी।

iconPublished: 22 Feb 2026, 09:44 PM
iconUpdated: 22 Feb 2026, 10:16 PM

IND vs SA, Dominance of Indian bowlers: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का तीसरा मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस अहम मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन कप्तान का यह निर्णय टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ। शुरुआती ओवरों में ही उन्हें बड़े झटके झेलने पड़े।

भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही शानदार लय दिखाई और पावरप्ले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की सटीक गेंदबाज़ी ने विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया।

IND vs SA: साउथ अफ्रीका को लगे शुरुआती झटके

पावरप्ले के दौरान भारतीय गेंदबाज़ों ने लगातार विकेट झटकते हुए मैच पर पकड़ बना ली। भारत ने शुरुआती छह ओवरों में साउथ अफ्रीका के तीन विकेट गिराकर उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया।

Aiden Markram looks at Arshdeep Singh, the bowler who he fell to later, India vs South Africa, T20 World Cup 2026, Super Eights, Ahmedabad, February 22, 2026

जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अगले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने एडेन मार्करम को पवेलियन भेजकर दबाव बढ़ा दिया। बुमराह ने अपने अगले स्पेल में रयान रिकेल्टन को आउट कर साउथ अफ्रीका की स्थिति और कमजोर कर दी।

साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन

इस मुकाबले में भले ही जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन इसके बाद साउथ अफ्रीका ने दमदार वापसी की। डेविड मिलर के बेहतरीन अर्धशतक और उनके साथ ब्रेविस और स्टब्स के अहम योगदान की मदद से साउथ अफ्रीका ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर

Read More: IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, किए 4 बदलाव; प्लेइंग XI में किन खिलाड़ियों को मिला मौका?

IND vs SA: अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज मचाएंगे धूम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किसको होगा फायदा?