IND vs SA: इंद्र देवता फेरेंगे फैंस के अरमानों पर पानी! सुपर-8 में भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले कैसा है अहमदाबाद के मौसम का हाल?

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज यानी 22 फरवरी को सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से फैंस ये जानने को उत्सुक हैं कि अहमदाबाद में इस वक्त मौसम कैसा है और मैच के दौरान कहीं बारिश खलल तो नहीं डालेगी।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 22 Feb 2026, 04:40 PM
iconUpdated: 22 Feb 2026, 05:05 PM

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का पहला मुकाबला बीते 21 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना था। लेकिन बारिश के चलते मैच धुल गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए।

अब आज यानी 22 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाई वोल्टेज मैच होना है। दोनों टीमों के बीच एक टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। आखिर इस मैच में अहमदाबाद का मौसम कैसा रहने वाला है, आइये जानते हैं।

IND vs SA: कैसा होगा अहमदाबाद का मौसम?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले 'सुपर-8' के इस महामुकाबले के लिए अहमदाबाद का मौसम आज गर्म और साफ रहने की उम्मीद है। दिन भर हल्की धुंध के साथ खिली धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 36°C के आसपास रह सकता है। फैंस के लिए ये अच्छी खबर है कि बारिश कोई संभावना नहीं है, जिसका मतलब है कि फैंस को बिना किसी बाधा के पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।

IND vs SA: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच शुरुआत में गेंदबाजों के लिए मददगार होती थी, लेकिन अब यह बैटिंग के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी स्लो हो जाती है, जिससे बल्ले पर गेंद अच्छी तरह आती है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का ये मैच काली मिट्टी पिच पर खेला जाएगा, जो स्पिनरों के लिए सहायक नहीं हो सकती है।

IND vs SA: Narendra Modi Stadium Pitch Report
IND vs SA: Narendra Modi Stadium Pitch Report

इस स्थिति में टीम मैनेजमेंट दुविधा में है कि क्या एक एक्ट्रा स्पिनर चुनना बेहतर होगा या एक गेंदबाज। वॉशिंगटन सुंदर की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी की उम्मीद है। वहीं, कुलदीप ने अभ्यास में ईशान और रिंकू को गेंदबाजी की, जिससे ये हिंट मिला कि अर्शदीप खेल में शामिल हो सकते हैं।

सुपर-8 में IND vs SA की संभावित प्लेइंग XI

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

Read More: T20 WC 2026: सुपर-8 में कितने मैच जीतकर भारत को मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री? समझे पूरा समीकरण

Bumrah vs Arshdeep: दो वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कौन तोड़ पाएगा दिग्गज अश्विन का रिकॉर्ड?

IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका, टीवी और मोबाइल पर फैंस कैसे देख सकेंगे रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?